नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल भागदौड़ भरी रुटीन में हम अपना ख्याल रखना तो भूल ही जाते है। इसका नतीजा होता है फेस का डलनेस, बालों का ड्राई होकर टूटना,झड़ना, समय मिला तो हम स्किन का फिर भी थोड़ा बहुत ध्यान रख लेते हैं। लेकिन बालों में ऑयलिंग नहीं, ऐसे ही जल्दी में बांधकर चल देना, जिससे बाल काफी उलझ जाते है, और उनकी चमक कही खो सी जाती है लेकिन अब आप घर बैठे भी इन उपायों को अपनाकर बालों को सिल्की और सुंदर बना सकते है आइए जानते है वो कारगर उपाय।
1.नारियल तेल लगाकर बालों को बनाएं स्मूद
बालों को पोषण देने बहुत जरूरी होता है कि इसमें तेल लगाया जाएं, जिससे बालों के उलझन को ठीक करने के लिए काफी प्रभावी होता है, इसके लिए आप नानी दादी के टाइम से चले आ रहे नारियल के तेल को अपने बालों में अच्छे से लगाएं, और बाद में धो लें। ऐसा करने से ना आपके बाल मुलायम होगें बल्कि बालों में नमी भी आएगी जिससे आपके बाल कम उलझेगें।
2. एलोवेरा जेल से सुलझाएं बाल
बालों के लिए अमृत का काम करनेवाला एलोवेरा जिसका ताजा गुदा या मार्केट में आनेवाला जेल भी लगा बालों को शाइनी व चमकदार बना सकते है, एक छोटी सी मात्रा में एलोवेरा जेल को बालों में लगा मसाज करें, इसके बाद धो ले। इससे भी आपके बाल उलझेगें कम लेकिन इसमें सावधानी रखें इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरrर कर ले।
3. दूध और मलाई से बनेंगे सिल्की
बालों को पोषण देने दूध और मलाई का उपयोग बेहद कारगर माना जाता है, इसके लिए थोड़ा सा दूध और मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और बालों में लगाकर बाद में धो ले। ये उलझे बालों को ठीक करने में मदद करता है।
4. टी पेपर भी बेहद कारगर
उलझे बालों को सुलझाने में टी पेपर भी हेल्प कर सकता है, इसके लिए टी पेपर को गरम पानी में भिगोकर उसे उसे अपने बालों में लगाएं इससे आपके बाल मुलायम व शाइनी हो जाऐगें। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को आसानी से सुलझा सकते है। लेकिन इन सब में आपके खानपान का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है जिसमें अच्छी मात्रा में पानी का पीना और हेल्दी डाइट से बाल अंदर से मजबूत होगे।




