back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women: प्रेगनेंट महिला से कभी नहीं पूछने चाहिए ये पांच सवाल, वरना आप बेकूफ लगेंगे

लोग गर्भवती महिलाओं से ऐसे अटपटे और बेतुके सवाल पूछती हैं। जिससे महिला असहज महसूस करती है। और साथ ही वह शर्म भी करती है। इसलिए कुछ सवाल गर्भवती महिलाओं से कभी नहीं पूछना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: मां बनना हर महिला के लिए जीवन का सबसे सुखद पल होता है। जैसे ही महिला प्रेगनेंसी किट पर दो गुलाबी लाइन से देखती है। तो वह खुशी से झूम उठती है।  वह समझ जाती है कि अब उसकी जिंदगी बदलने वाली है  और यह खबर वह अपने सबसे पहले पति को फिर अपने पेरेंट्स को और फिर अपने कलीग्स को सुनाती है। निश्चिततौर पर महिला के लिए  यह एक खुशी का पल तो होता है। लेकिन ऊपर से सवालों की बरसात भी शुरू होने लगती है। कई बार तो सवाल आम होते हैं तो कई बार कोई ऐसी अटपटे सवाल पूछे जाते हैं।  जिससे प्रेग्नेंट महिला पर बुरा असर पड़ता है। और वह असहज महसूस करने लगती हैं।  साथ ही उसे शर्म भी आती है। इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं है कोई  उसके कंफर्ट में दखल देकर उससे फालतू के सवाल करें। इसलिए जब भी आप किसी प्रेगनेंट महिला से मिले तो ये पांच सवाल  तो  बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आप बेकूफ और पागल लगेंगे। 

शादी के बाद तुरंत बच्चा

एक तरफ लोग उन महिलाओं से तुरंत सवाल करने लगते है। जिनकी शादी को एक साल का समय  हुआ होता है।  उनसे यह पूछते हैं कि बच्चा कब करोगी।  लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर कोई शादी के बाद कुछ समय बाद  बच्चा कर लेता है तो उसमें भी लोगों को परेशानी होती है। और पूछते हैं शादी के बाद तुरंत बच्चा कैसे कर लिया। अभी और इंजॉय करना चाहिए था। अच्छा ये बताओ क्या तुम पहले से प्रेग्नेंट थी।  इस तरह के बेतुके  सवाल महिलाओं का मोराल डाउन कर देते हैं। 

क्या तुम डिलीवरी के बाद ऑफिस वर्क करोगी

कई लोग और कई महिलाएं तो बच्चा होने के कुछ दिनों बाद महिला से बिना सोचे समझे ये  पूछ लेती हैं। कि सुनो  डिलीवरी के बाद अब आगे का क्या प्लान है।  क्या अब तुम ऑफिस ज्वाइन करोगी या फिर ऑफिस छोड़ दोगी। लगता है अब बच्चा होने के बाद तुम्हारे सपने पूरे नहीं होंगे। हद है,  कोई पुरुष से तो ऐसे सवाल नहीं पूछता कि पिता बनने के बाद आप काम करेंगे या छोड़ देंगे। फिर ऐसे अजीब और फालतू के सवाल महिलाओं से ही क्यों पूछे जाते हैं।  इससे महिला के अंदर गिल्टी की भावना आती है।  इसलिए ऐसे सवाल करने से हर किसी बचना चाहिए।

क्या मैं आपका पेट छू सकती हूं

पुरुष हो या महिला भला किसी को कोई भी प्रेग्नेंट लेडी अपने पेट पर हाथ क्यों रखने देगी। वो मां बनने वाली है इसलिए उसका पेट बड़ा है। कोई सर्कस चल रहा है क्या जो प्रेगनेंट लेडी के पेट को छूना है। मै जब प्रेगनेंट थी या मेरी सहेली प्रेगनेंट थी तो उसने मुझे पेट छूने को दिया था।जो लोग ऐसे सवाल करते है या ऐसी मांग करते है उनसे तुरंत दूरी बनाएं। 

तुम प्रेगनेंसी के बाद मोटीऔर कमजोर हो गई हो

जब कोई महिला बच्चे को जन्म देते हैं तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आना लाजमी है। क्योंकि किसी का शरीर अलग होता है और प्रेगनेंसी के बाद उसका शरीर कैसे रिएक्ट करता है यह तो अलग बात है।  यह जरूरी नहीं कि आप आप मोटी हो और अब पतली हो गई हो।  इस तरह के फालतू सवाल पूछने का मतलब है कि आप उसके सामने वाले की बॉडी शेमिंग कर रही हैं। किसी भी महिला पुरुष की बॉडी शेमिंग करना गलत है। आपको ऐसे सवालों से बचना चाहिए।

तुम्हारे पति ख्याल रखते हैं या नहीं 

यह कैसा सवाल है एक महिला जब बच्चे को जन्म देती है।  तो बच्चा सिर्फ महिला का ही  नहीं होता बल्कि उसके पति का भी होता है।  इसलिए जाहिर सी बात है पति अपनी पत्नी का तो ख्याल रखेगा ही । लेकिन पत्नी से यह सवाल पूछ कर उसे शर्मिंदा करना और उसके पति को नीचा दिखाना , यह बहुत ही गलत और घटिया बात होती है।  इसलिए ऐसे सवाल करने से पहले आपको 10 बार सोचना चाहिए।  इन सवालों को पूछने का मतलब है आप उनकी निजी लाइफ में दखल दे रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नौकरीपेशा महिलाएं गर्भावस्था में रखें अपना ध्यान, प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। प्रेग्नेंसी अपने साथ कई गंभीर चुनौतियां...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵