नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं को अपने नाखून बहुत प्यारे होते हैं इसलिए वह तरह-तरह के नेल्स आर्ट ट्राई भी करती हैं। अगर आपको भी नेल आर्ट करने का शौक है तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातें जान लेनी चाहिए। नेल एक्सटेंशन करना आपको महंगा भी पड़ सकता है। आर्टिफिशियल नाखून को अपने हाथों पर लगाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। थोड़ी देर की खूबसूरती आपको परेशान कर सकती है।
नेल्स डैमेज
नेल एक्सटेंशन करने की वजह से हमारे नेचुरल नाखून की चमक कहीं खो जाती है। नेचुरल नेल्स धीरे-धीरे टूटने लग जाते हैं और खराब भी हो जाते हैं। आपको रोजाना नेल आर्ट नहीं करना चाहिए। नेल एक्सटेंशन कराने से पहले आपको इस बारे में जान लेना चाहिए कि आपके नाखून डैमेज हो सकते हैं। कई बार नाखून पर गड्ढे भी नजर आने लगते हैं।
स्किन इन्फेक्शन
बार-बार नेल एक्सटेंशन करने की वजह से नाखून तो प्रभावित होते हैं साथ ही स्किन इन्फेक्शन भी होता है। नेल एक्सटेंशन करने वाले अगर प्रोफेशनल ना हो तो हाइजीन के बारे में आपको भी नॉलेज नहीं होती है। इस तरह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कई तरह के नेल इंफेक्शन हो सकते हैं। यह आपकी हेल्थ से भी जुड़े होते हैं जो काफी नुकसान देते हैं। ऐसे में नेल एक्सटेंशन बार-बार करने से बचना चाहिए।
क्यूटिकल्स
बार-बार नेल एक्सटेंशन करने की वजह से क्यूटिकल्स ड्राई होने लग जाते हैं। इस तरह से हमारे नेचुरल नेल्स भी खराब हो जाते हैं। नाखून में पपड़ी हमने लग जाती है और यह धीरे-धीरे घाव बनने लग जाते हैं।
बीमारियां
नेल एक्सटेंशन करने की वजह से यूवी लाइट्स के जरिए केमिकल्स नाखून में प्रवेश कर जाते हैं। इस तरह से नाखून खराब हो जाते हैं और कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। यह एक बहुत बड़ी बीमारी है जो नेल एक्सटेंशन की वजह से हो सकती है।





