नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सभी महिलाओं को लंबे-लंबे और खूबसूरत नाखून बहुत पसंद होते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बार-बार हाथ पानी में लगने की वजह से कमजोर हो जाते हैं। अगर आपके खूबसूरत नाखून भी इसी तरह से रोजाना धीरे-धीरे टूट रहे हैं तो कुछ खास टिप्स फॉलो कर लीजिए। आपको नेल केयर टिप्स के बारे में बताया जाएगा जिससे आप अपने नाखून को लंबा और खूबसूरत बना सकती हैं।
नारियल का तेल
अगर आपके नाखून कमजोर हो गए हैं तो आपको इसे खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए नारियल के तेल से मालिश करनी चाहिए। नारियल का तेल नाखून और आसपास की त्वचा को पोषण देता है जिसकी वजह से नाखून मजबूत बन जाते हैं।
नींबू और जैतून का तेल
अगर आप नींबू और जैतून का तेल मिलाकर नाखून पर लगती है तो इससे आपके नाखूनों को मजबूती मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच जैतून का तेल लेना है और एक बूंद नींबू मिला देना है। इस तरह से आपके नाखून मजबूत बने रहेंगे और इनकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी।
एप्पल साइडर विनेगर
पानी के संपर्क में आने से बार-बार आपके नाखून टूट जाते हैं तो इसे मजबूत बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करें। आपके नाखून पर 10 से 15 मिनट तक इसे लगाए रखना है जिससे कि हाथों की त्वचा मजबूत होगी और आपके नाखून भी मजबूत बन जाएंगे।
बादाम का तेल
नाखून पर बादाम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए इस तेल से मालिश करने पर नाखून में मजबूती आती है। बादाम के तेल में विटामिन ए पाया जाता है जो नाखून को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह तरीका उन महिलाओं के लिए बेहतर है जिनका हाथ हमेशा पानी में भीगता रहता है और नाखून कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं।
दूध और अंडा
दूध और अंडा सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपके नाखून के लिए भी फायदेमंद है इसका मिश्रण आपके नाखूनों को मजबूती देता है। इसके लिए आपको दूध और एक अंडा मिलाकर नाखून पर अप्लाई करना है और 15 मिनट के बाद हाथ को धोना है।





