नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी चीज है जिसे स्किन केयर के लिए नेचुरल तरीका माना जाता है। महिलाएं भी मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय मुल्तानी मिट्टी से स्किन केयर करती हैं। चेहरे की खूबसूरती या फिर अन्य समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन केयर के लिए नेचुरल बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको अपनी त्वचा के बारे में जान लेना चाहिए।
ड्राई स्किन
हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती है अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आप भी अपनी स्किन केयर रूटीन में मुल्तानी मिट्टी को शामिल कर चुकी हैं, तो यह ड्राई स्किन पर नेगेटिव इफेक्ट डाल सकता है।
झुलसी हुई त्वचा
अक्सर ऐसा होता है कि वर्किंग वूमंस बाहर के कामकाज में ज्यादा बिजी रहती हैं। इस दौरान उन्हें धूप के संपर्क में आना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा भी धूप में झुलस गई है तो आपको मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बचना चाहिए। अगर आपको फिर भी मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करना है तो सबसे पहले चेहरे को साफ -सुथरा कर लीजिए ताकि कोई नेगेटिव इफेक्ट ना पड़े।
इची स्किन
इस तरह की स्किन पर अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाती हैं तो आपको नेगेटिव इफेक्ट देखने को मिलते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी त्वचा पर किसी तरह का चोट या फिर एलर्जी नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी अप्लाई करती हैं तो इससे आपके चेहरे पर जलन होने लगती है।
सेंसेटिव स्किन
अगर आपकी त्वचा बेहद नाजुक है तो आपको मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए। सेंसेटिव स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से दाने, जलन या फिर एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी अप्लाई करने से पहले आपको पेच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।




