नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौसम चाहे कैसा भी हो लेकिन स्किन केयर बहुत जरूरी है अब गर्मी का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और मानसून सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर आप मॉनसून सीजन में ट्रैवलिंग पर जा रही है, तो आपको कुछ स्किन केयर टिप्स फॉलो करना चाहिए। मॉनसून सीजन में स्किन केयर करना बहुत जरूरी है नहीं तो धीरे-धीरे ग्लो खत्म हो जाता है। चेहरे को चमकदार और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आपको अपनी त्वचा पर भी खास ध्यान देना होगा।
सनस्क्रीन
सनस्क्रीन इस्तेमाल करने का कोई स्पेशल सीजन नहीं होता है। यह स्किन केयर रूटीन के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप मानसून के समय ट्रैवलिंग पर जा रही है, तो अपने बैग में सनस्क्रीन जरूर रख लें। अगर आपको चमकदार स्किन चाहिए तो आप जेल बेस्ड सनस्क्रीन भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
मॉइश्चराइजर
मानसून के मौसम में अगर आप ट्रैवलिंग पर जा रही है, तो आपको सनस्क्रीन के साथ-साथ मॉइश्चराइजर भी रख लेना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि सफर के दौरान प्रदूषण की वजह से चेहरा काला पड़ जाता है ऐसे में मॉइश्चराइजर आपको रिफ्रेश कर देगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- मानसून के मौसम में त्वचा का ध्यान रखने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन में छोटे-मोटे बदलाव करने होंगे।
- अगर आप लंबे समय तक मेकअप का इस्तेमाल कर रही है, तो सोने से पहले इसे अच्छी तरह से चेहरे से साफ करें।
- चेहरे को मॉइश्चराइज करने से पहले किसी हेवी क्रीम का इस्तेमाल न करें, बल्कि गुलाब जल से चेहरे को साफ करें।
- बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती है। ऐसे में आपको फेस वॉश का इस्तेमाल करना है, जिससे चेहरा एकदम साफ रहेगा।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/





