back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Skin Care : बारिश के मौसम में Glowing Skin पाने अपनाएं ये 6 टिप्स, चेहरा होगा बेदाग व सुदंर

बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती है पर स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, उमस के कारण स्किन चिपचिपी, बेजान नजर आने लगती है, ऐसे में स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने अपनाएं ये उपाय।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिल जाती है लेकिन अपने साथ कई बीमारी और स्किन से जुड़ी समस्याएं साथ लाता है जिससे इस मौसम में नमी और उमस के कारण स्किन चिपचिपी और बेजान नजर आने लगती है, जिससे पिंपल्स की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में मौसम बदलते ही अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो बारिश के मौसम में आपके स्किन को कैसे ग्लोइंग और चमकदार बनाए रखें…

बारिश में अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना जरूरी हो जाता है जिससे आपके स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनी रहे इसके लिए कुछ ऐसे टिप्स को अपनाने की जरुरत होती है जिससे इस परेशानी से छुटकारा मिल सके। आइए जानते हैं उनटिप्स के बारे में । 

अपनाएं ये 6 टिप्स

मानसून में स्किन पर पसीना और गंदगी जमने की वजह से पोर्स बंद हो जाते है इसलिए फेसवॉश से चेहरा करें साफ ताकि आपकी स्किन फ्रेश रहे। 

टोनर का करें इस्तेमाल करें: खुले पोर्स को बंद करने में कारगर स्किन को टाइट करता टोनर जिसमें गुलाब जल या खीरे वाला नैचुरल टोनर मानसून के लिए बेहतरीन होता है। 

मॉइश्चराइजर: मानसून में स्किन को हाइड्रेशन देने जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर की जरुरत पड़ती है इसके लिए एलोवेरा या हायलूरोनिक एसिड बेस्ड जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं। 

हफ्ते में 2 बार करें स्क्रब: चेहरे की चमक बनाएं रखने हफ्ते में 2 बार करें स्क्रब, इसके लिए घर पर बना ओटमील या कॉफी स्क्रब नैचुरल और असरदार विकल्प साबित हो सकता है। 

सनस्क्रीन लगाएं: बारिश और बादलों के बावजूद सूर्य की UV किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए इस मौसम में वाटर-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें जो हल्का हो । 

पानी पीते रहें: मौसम कोई भी हो लेकिन पानी की मात्रा शरीर में बराबर जाना चाहिए इससे स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने अंदर से हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। वही इसके अलावा मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा का सेवन करते रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...