back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care: क्या बरसात के मौसम में आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। 5 चीजें जिनको डाइट में शामिल करें

Monsoon Hair Care: बाल जड़ना आज कल आम सी बात हो गयी है, पर इस्को रोका का सकता है घरेलु नुस्खों से। जानिए कैसे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून का मौसम शुरू हो गया हैं जहां इस मौसम में हमें गर्मी से राहत मिलती हैं लेकिन इसके साथ एक समस्या जो आ जाती हैं वो हैं बालों का झड़ना। विशेषज्ञों के अनुसार, नमी और बालों का झड़ना साथ-साथ चलते हैं। कुछ लोग इस समय में स्कैल्प पर एक्सट्रा ऑयल और रूसी जैसी समस्या से भी जूझते हैं।लेकिन अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। आपको ऐसी चीजों का सेवन करना होगा जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 

मेथी दाना

मेथी दाना (या मेथी के बीज) बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक प्राचीन उपाय हैं। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई होता हैं जो बालों के झड़ने से रोकने में मदद कर सकता हैं। आप रात को एक गिलास में कुछ मेथी दाना भिगो दें, सुबद उठकर इस पानी को छान लें और जब भी समय मिले इसे पीते रहें।

अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का अच्छा स्रोत हैं, ये दोनों हेल्दी बालों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। बायोटिन केराटिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं जो बालों के विकास और बालों के पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता हैं।

जामुन

जामुन में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। विटामिन सी कोलेजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही कोलेजन बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता हैं।

मछली

मछली खासतौर पर सैल्मन जैसी फैट से युक्त मछली में प्रोटीन, विटामिन ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। जबकि विटामिन ए सीबम के उत्पादन में मदद करता हैं, ओमेगा -3 फैटी एसिड बालों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन डी भी होता हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता हैं।

पालक

पालक सबसे बहुमुखी सब्जियों में से एक हैं जिसे आप कई स्वास्थ्य-लाभकारी गुणों के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साग में आयरन, फोलेट और विटामिन बी भी पाया जाता हैं जो बालों के विकास में भी मदद कर सकता हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...