नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – सनातन धर्म में महिलाएं विवाह पश्चात 16 श्रृंगार करती हैं। इससे न केवल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि उनके पति के सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। साथ ही पति की लंबी आयु भी होती है। इसके लिए शादीशुदा महिलाएं रोजाना सोलह श्रृंगार करती है। हालांकि कई महिलाएं ऐसी भी है जो जाने अनजाने में सोलह सिंगार की चीज़ अपनी सहेली या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर देती है। उन्हे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि शास्त्र में इसकी इजाजत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो शादीशुदा महिलाओं को श्रृंगार की यह पांच वस्तुएं भूलकर भी किसी के शेयर नहीं करनी चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में उनके वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां आती हैं। आइए जानते है वो कौन सी चीजें है।
मांग का सिंदूर
सुहाग की निशानी के रूप में सिंदूर की अपनी बहुत खास जगह होती है। अगर आप जिस सिंदूर की डिबिया से दूसरी महिलाओं को सिंदूर लगाने के लिए देती हैं तो इस आदत को अभी बदल डालिए। अगर देना ही है तो भगवान पर चढ़ा हुआ या फिर दूसरी डिबिया का सिंदूर लगाने को दे सकती है। क्योंकि खुद का इस्तेमाल किया जाने वाला सिंदूर किसी दूसरी विवाहित महिला को लगाने से आपका सौभाग्य पर संकट पर आ सकता है।
शादी का जोड़ा
शादी के दिन पहनी हुई चुनरी ,पीली साड़ी , या फिर शादी का जोड़ा लहंगा किसी को भी भूल कर ना दें। क्योंकि ऐसा करने से आपका ससौभाग्य छिन सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि एक विवाहित महिला को अपने विवाह से जुड़े किसी भी प्रकार के वस्त्र किसी दूसरी महिला को नहीं देने चाहिए। इससे उसके पति का स्वभाव बदलने लगता है
माथे की बिंदिया और मांग टीका
एक सुहागन की निशानी में बिंदी का भी एक अहम स्थान है। साथ ही मांग टीका भी अपनी जगह एक रखता है। अगर किसी भी रिश्तेदार को किसी बिंदी की जरूरत है तो आप नई बिंदी दे सकते हैं। अगर आपकी कोई रिश्तेदार आपका मांग टिका मांग रही है तो उसे मांग टीका उतार कर देने की कोई जरूरत नहीं है। आप उसे नया मांग टीका दे सकते हैं। या मना कर सकती है। वहीं आप उसे पुरानी बिंदिया भी नहीं दे सकते हैं। अगर आप बिंदी मांग टीका देते है तो इसका मतलब आप अपने पति का प्यार आप बांट रहे हैं
हाथों की मेंहदी
कहते है सुहागिन स्त्री के हाथों की मेहंदी पति की लंबी उम्र की निशानी होती है। जितना गहरा रंग होता है उतना गहरा पति का प्यार होता है। अगर आप किसी के साथ अपनी मेहंदी शेयर करेंगी तो पति का प्यार भी बंट जाएगा। ऐसे में अपने हाथ पर मेंहदी लगाने के बाद बची हुई मेहंदी दूसरी सुहागन को कभी ना दें।
चूड़ी शेयर ना करें
अक्सर कई बार देखा गया है कि कपड़ों से मैचिंग करती चूड़ी पहनने के चक्कर में महिलाएं एक दूसरे के साथ चूड़ियों को बांट लेती हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। क्योंकि चूड़ियों की खनक सौभाग्य का प्रतीक होती है। चूड़ियों की खनक से पति का प्यार बढ़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी चूड़ियों को बांटती है। तो यह अशुभ लक्षण है।




