Marriage Tips पति-पत्नी के बीच ये पांच संकेत बताते है उनकी शादीशुदा जिंदगी हो चुकी है बर्बाद, आप भी जानिए

शादी के बाद अगर पति-पत्नी के बीच यह बदलाव नजर आने लगे तो समझ जाना कि उनका रिश्ता अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। इसके लिए वे खुद जिम्मेदार है।
Marriage Tips
Marriage Tips Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: शादी सिर्फ सात फेरों का बंधन नहीं होता बल्कि 7 जन्मों का साथ भी होता है और शादी के बाद पति-पत्नी दो पहियों की तरह होते हैं। जिनका  समान रूप से चलना बहुत जरूरी होता है।  जिनमें से अगर एक पार्टनर ने खुद को अलग कर लिया तो शादी का बंधन वहीं  डगमगाने लगता है। ऐसा देखा गया है कि कई बार पार्टनर्स को एक साथ एडजस्ट करने में दिक्कत आती है। तो कई बार दोनों एक दूसरे को समझने में भी दिक्कत महसूस करते हैं। ऐसे में अगर पति और पत्नी के बीच यह बदलाव आपको नजर आने लगे तो आप  समझ लेना कि उनका रिश्ता दिल से नहीं दिमाग से चल रहा है। और यह रिश्ता बर्बाद होने की कगार पर खड़ा हुआ है।

मर्यादा

मर्यादा में रहने वाले लोग हमेशा सुखी रहते हैं और इसका उल्लंघन करने वाले जीवन भर पछताते हैं।  व्यक्ति को अपने संस्कार और मर्यादा को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसे भूलने वाले पति-पत्नी के बीच कलह उत्पन्न होती है। मर्यादा चाहे पति की हो या पत्नी की उसे  अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। अगर दोनों ने अब में से किसी ने एक मर्यादा को पार किया तो यह रिश्ता वहीं के वहीं बिखर जाता है।

शारीरिक संबंध ना होना

शादी के बाद पति पत्नी के बीच जिस्मानी ताल्लुकात होने बहुत जरूरी है  अगर दोनों के बीच लंबे समय से कोई भी शारीरिक संबंध नहीं है तो वह आपकी शादी खत्म करने का दूसरा संकेत माना जाएगा। हम में से लगभग सभी लोग इस बात से सहमत होंगे कि शादीशुदा रिश्ते को हमेशा खुशहाल बनाने के लिए दोनों जिस्म का एक होना बहुत जरूरी है। अगर शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग होते हैं। या उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है तो फिर यह रिश्ता पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

गुस्सा होना

पति और पत्नी के बीच अगर कोई भी गुस्से वाले स्वभाव हो तो परिवार में कभी शांति नहीं होती। हमेशा कलह होती है।  साथ ही दोनों मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। ऐसी अवस्था में अच्छे काम भी बुरे साबित होने लगते हैं। इसलिए दोनों के बीच अगर गुस्सा चरम पर हो और दोनों एक दूसरे के रिस्पेक्ट ना कर रहे हो तो समझ जाइए कि उनका रिश्ता पूरी तरह से अब बर्बाद हो चुका है।

समझौते भरी जिंदगी

अगर एक शादीशुदा रिश्ते में सिर्फ एक ही पार्टनर को हर बार समझौता करना पड़ रहा है। वह भले ही कुछ ना कहे लेकिन आपस में फिर भी उसे समझौता करने के लिए रिश्ते को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।  या फिर खींचना पड़ रहा है तो आप समझ जाइए कि वह रिश्ता पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।  जब तक वह चल रहा है। तब तक वह चल रहा है।  अन्यथा अब उस रिश्ते का कोई महत्व नहीं है।

कड़वे शब्द का प्रयोग

ऐसा कहा जाता है कि जितना आप किसी को सामने से जितना कड़वा वार करेंगे।उससे कहीं ज्यादा अपने तीखे शब्दों से बाण चलाकर कर सकते हैं । शादी के बाद अगर आप इमोशनली कमजोर पड़ने के कारण वह उसमें रहने को मजबूर है।  तो ऐसा नहीं होना चाहिए। कई बार पति और पत्नी के बीच शब्दों के बाण इतनी दूर तक पहुंच जाते हैं कि उनके बीच में डिफरेंस आने लगते हैं। और यह डिफरेंस शादी की टूटने की वजह बनते हैं। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in