back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Skin Care Tips: बरसात के मौसम में अपनी स्किन को बनाएं बेदाग और ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 टिप्स

बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी इन परेशानियों से निजात पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । बरसात शुरु हो गई है। इस बारिश के मौसम में सेहत के साथ-साथ अपने स्किन का भी विशेष ध्‍यान रखा जाना जरुरी हो जाता है। इस मौसम में लोग स्किन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, इस मौसम में उमस बढ़ जाने के कारण स्किन पर एक्ने, एक्स्ट्रा ऑयल, डार्कनेस आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं। 

ऐसे में इस मौसम में त्वचा संबंधी इन परेशानियों से निजात पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं, बारिश के मौसम में त्वचा का ख्याल कैसे रखें।

सनस्क्रीन का करें इस्‍तेमाल 

इन बरसात के दिनों में सूरज बहुत कम निकलता है और आसमान में काले बादल छाए रहते हैं। ऐसे में भला सनस्क्रीन लगाने की क्या ज़रूरत है? लेकिन ऐसा नहीं है जी हां, बरसात में भी यूवी किरणें आपकी त्वचा को खराब कर सकती है। इस मौसम में वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

फेस वाइप्स का इस्तेमाल करें

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मानसून के दौरान यह समस्या और बढ़ सकती है। इसके लिए फेस पर तेल सोखने वाले फेस वाइप्स या ब्लॉटिंग पेपर का इस्‍तेमाल करें। इस मौसम में हेवी मेकअप करने की जरुरत नहीं है। इसके अलावा अपनी स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें।

अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें

अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन भी ग्लो करती है। आप अपने आहार में पानी वाले फल तरबूज, खीरा और नारियल पानी आदि शामिल कर सकते हैं।

चेहरे की साफ-सफाई का रखें ख्याल 

इन बरसात के दिनो में आप अपनी स्किन की साफ-सफाई का ख्याल रखें। इन चीजों से ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा धोएं। आप इससे फंगल इंफेक्शन से बचे रहेंगे। 

होठों की ड्राईनेस कम करें

जिस तरह से स्किन पर स्क्रब कर डेड स्किन को रिमूव करते हैं, उसी तरह लिप्स का भी स्क्रब करना चाहिए। इससे डेड स्किन हट जाती है। इसके लिए आप होठों पर शहद और चीनी के स्क्रब से मसाज कर सकते हैं। इसके बाद अपने होठों को मुलायम बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की लिप बाम जरूर लगाएं।

Disclaimer: लेख एक सामान्‍य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...