नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हम सभी के किचन में कुछ ऐसी चीज मौजूद होती है। जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमारी स्क्रीन का खास ख्याल रखते हैं। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल खान-पान और प्रदूषण की वजह से हमारी स्किन बेजान और रूखी नजर आने लगती है लेकिन आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकती हैं। आज हम बात करेंगे बेसन की , जो अमूमन आपकी रसोई में मिल ही जाता है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। आप बेसन का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे को सबसे अलग और ग्लोइंग बना सकते हैं। जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।





