Beauty Tips: लिपस्टिक लगाकर हो चुके हैं बोर, तो घर पर बनाएं लिप ग्लॉस

होंठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप मेकअप कर रहे हैं और आपके होठ कटे-फटे है। उसी पर आपने लिपस्टिक लगा ली तो ये आपके चेहरे की खूबसूरती को डल करने का काम करते हैं।
Lip Gloss
Lip Gloss

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। होठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप मेकअप कर रहे हैं और आपके होठ कटे-फटे हैं उसी पर आपने लिपस्टिक लगा ली तो ये आपके चेहरे की खूबसूरती को डल करने का काम करते हैं। इसलिए होठों की देखभाल करना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए आप घर पर बने लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपके होठ मुलायम और गुलाबी बने रहेंगे।

लिप ग्लॉस बनाने के लिए सामग्री

लेसिथिन - 2 ग्राम
मोम - 1.5 ग्राम
अरंडी का तेल - 8 ग्राम
जैतून का तेल - 5 ग्राम
नारियल का तेल - 3 ग्राम।
विटामिन ई तेल - 0.5 ग्राम
कलर पाउडर

घर पर ऐसे बनाए लिप ग्लॉस

घर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए अरंडी का तेल, जैतून का तेल और मोम को हीटप्रूफ कंटेनर में मिलाएं। इसके बाद इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। जब तीनों अच्छे से घुल जाए तो गैस बंद कर के इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें लिक्विड लेसिथिन मिलाएं और हिलाते रहें। तब तक हिलाते रहें जब तक सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। जब ये ठंडा होने लगे तो इसमें विटामिन ई और नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद इसमे कलर पाउडर मिलाएं। ध्यान रहें इसमें गांठ न पड़ने पाएं। इस लिप ग्लॉस को किसी बॉटल में स्टोर कर सकते है। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से होठों पर लगा सकते है।

Related Stories

No stories found.