back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में हेल्दी स्किन के लिए ध्यान में रखें ये 5 बातें, जानें कैसी होनी चाहिए इस मौसम में स्किन केयर रूटीन

शरीर को कई हानिकारक तत्वों से बचाने में स्किन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में त्वचा की देखभाल करने कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते है डिटेल में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा स्किन जो हमारे शरीर को कई हानिकारक तत्वों से बचाने में मुख्‍य भूमिका अपनाता है, जो ना सिर्फ लोगों को एट्रैक्टिव बनाती बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने और स्वास्थ्य को बेहतर करने में भी मददगार होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं। जिसके लिए हमें कुछ विशेष बातों का ख्‍याल रखना बेहद जरुरी होता है आइए जानते है वो खास उपाय जिसका हम सबको रखना चाहिए ध्‍यान। 

हमारे स्किन में गुड बैक्टीरिया को मेटेंन रखने अपने दिन की शुरुआत क्लींजिंग स्किन केयर रूटीन से करनी चाहिए, इसके लिए किसी ऐसे फेस प्यूरिफाइर का चुनाव कर सकते हैं जिसका pH न्यूट्रल हो और वो साबुन से मुक्त हो। जो चेहरे की गंदगी को बगैर उसके प्राकृतिक तेल को डिस्टर्ब किये हटाता हो। इससे चेहरे पर मौजूद किसी भी प्रकार की गंदगी, धूल, मेकअप या फिर तेल को हटाया जा सकता है।

एक्सटर्नल फैक्टर से प्रभावित स्किन को एक्सफॉलिएशन जरूरी होता है, इसके लिए कम से कम सप्ताह में एक बार एक्सफॉलिएट जरुर करना चाहिए, इससे डेड स्किन सेल्स हटते है व गंदगी दूर होती है लेकिन जिनकी त्वचा ऑयली या ड्राय होती है वे माइल्ड स्क्रब का ही इस्तेमाल करें। 

चेहरे को हाइड्रेटेड रखने मॉइश्चराइज करना जरुरी है, इसके लिए हर 8 घंटे पर चेहरे को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। ऐसे मॉइश्चराइजिंग क्रीम को चुनें जिसमें हाइड्रेटिंग तत्व हों जो स्किन टेक्सचर को बेहतर करे। एक अच्छा मॉइश्चराइजर स्किन में प्राकृतिक रूप से नमी को लॉक कर देता है। साथ ही इससे स्किन सेल्स हाइड्रेटेड रहते हैं। 

त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में विटामिन्स का अहम रोल होता है जो फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायक होता है, साथ ही स्किन के लिए एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है।

त्वचा को सूरज की तपिश से बचाने जब भी घर से बाहर निकलें या नहीं भी तो भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये स्किन को सुरक्षित रखता है, इसे चेहरे के साथ ही गर्दन और बाजुओं में भी लगाएं। इन छोटी -छोटी चीजों को ध्‍यान में रखकर आप अपने स्किन को गर्मियों में हेल्दी बना सकते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵