नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन करीना कपूर बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती किसी भी फंक्शन या इवेंट में सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बन जाती है। करीना कपूर अपनी त्वचा पर एकदम कंफर्टेबल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आज हम एक्ट्रेस की सनस्क्रीन के बारे में जानेंगे जो बहुत ही सस्ता है और आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सनस्क्रीन में है एंटी एजिंग गुण
चेरी ब्लॉसम ग्लो सनस्क्रीन सीरम की कीमत सिर्फ 599 रूपए हैं जिसे एक्ट्रेस करीना कपूर इस्तेमाल करती हैं जो सस्ता भी है और चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। इस सनस्क्रीन में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो चेहरे को जवां दिखाते हैं। इसी के साथ यह यूवी किरणों से बचाने के अलावा त्वचा से दाग धब्बे भी हटा देते हैं। चेरी ब्लॉसम का अर्क हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का कर देता है जिससे त्वचा एकदम साफ सुधरी नजर आती है। यह कोरिया सनस्क्रीन करीना कपूर अपनी स्किन केयर रूटीन में रखती हैं।
क्या है सनस्क्रीन की विशेषताएं और लाभ
यह सनस्क्रीन सीरम का लाभ देने वाला काम करता है। यह सिर्फ त्वचा की देखभाल ही नहीं करता बल्कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। इस सनस्क्रीन में एसपीएफ 50 पीए है जो यूवीए और यूवीबी किरणों दोनों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
स्किन को रखता है हेल्दी
अगर आपकी त्वचा हमेशा सुखी रहती है तो इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी हैं जो चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा दाग धब्बे हैं तो सनस्क्रीन आपकी बहुत काम आएगा। यह काले धब्बे, टैनिंग से बचाने के साथ-साथ हमारी स्किन को हेल्दी रखता है।
चेहरे को मिलता है नेचुरल ग्लो
चेरी ब्लॉसम के अर्क में कई गुण है जो हमारी सुस्त पड़ी हुई त्वचा को एकदम चमकदार बना देता है। इस तरह से नेचुरल ग्लो वापस लौट आता है। इस सनस्क्रीन को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है यह बहुत हल्का होता है।
चेहरे को गहराई से हाइड्रेट करता है
चेरी ब्लॉसम ग्लो सनस्क्रीन सीरम कोरियाई स्किन जैसा ग्लो देता है। अगर आपकी त्वचा थक जाती है तो यह रिफ्रेश करने का काम करता है और एकदम फ्रेश लुक देता है। इसके बाद आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इस सनस्क्रीन से आपको मेकअप लाइक फिनिश मिलता है। यह सनस्क्रीन अल्ट्रा-लाइट, नॉन-ग्रीसी फ़ॉर्मूला और बिना चिपचिपा लगे चेहरे को गहराई से हाइड्रेट करता है।





