नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।15 अगस्त को हर साल आजादी का जश्न मनाया जाता है। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में मनाता है। 15 अगस्त का दिन एक ऐसा दिन होता है जिस दिन हर एक भारतवासी को अपने देश पर घर होता है। इस दिन उन सभी महान शूरवीरों को याद किया जाता है जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराया था।
दोस्तों और करीबियों को दें शुभकामनाएं
इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने वाला है। आप भी आजादी की इस खुशी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बांट सकते हैं। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप 15 अगस्त की सुबह अपने करीबियों को आजादी की शुभकामनाएं दें। आजादी के दिन दोस्तों और रिश्तेदारों का दिल भी बधाई संदेश पढ़ने के बाद देश भक्ति से झूम उठेगा।
- न पूछो जमाने से कि हमारी क्या कहानी है.. हमारी पहचान तो यही है कि हम हिन्दुस्तानी हैं।
- वतन पर जो फिदा हो, अमर वो हर नौजवान होगा.. रहेगी जब तक दुनिया ये, अफ़साना उसका बयां होगा।
- दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझमें जान है।
- सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है.. देखना है जोर कितना बाजु ए कातिल में है।
- काश मरने के बाद भी वतन के काम आता, शहीदों की दुनिया में अपना भी नाम आता… लुटा देते जान इस वतन के लिए, कोई फिक्र न होती गर ये मुकाम आता।
- चलो फिर से आज से नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें… जिसमें बढ़कर आजादी पहुंची थी किनारे पर, देशभक्तों के खून की वो धरा याद कर लें।
- तिरंगा हमारा शान-ए-जिंदगी, वतन परस्ती है वफा-ए-जमी.. देश के लिए मर मिटना मंजूर है हमें, भारत के स्वप्न का जुनून है हमें।
- आओ झुककर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है.. खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
- वतन हमारा ऐसे न छेड़ पाए कोई, रिश्ता हमारा ऐसे न तोड़ पाए कोई.. दिल हमारे एक हैं, एक है हमारी जान, हिन्दुस्तान हमारा है हम हैं इसकी शान।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




