नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंडी हवा में नमी कम होने से स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे चेहरे पर रूखापन, डेड स्किन और रंगत में उड़ापन दिखने लगता है। वहीं धूप में बैठने से टैनिंग और कालेपन की समस्या बढ़ जाती है। अगर स्किन केयर छोड़ दिया जाए तो उम्र के असर भी जल्दी दिखने लगते हैं। इसलिए सर्दियों में घर पर बने नेचुरल फेस पैक से ग्लो बनाए रखना आसान और असरदार होता है।इन घर पर बने फेस पैक्स को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, ये स्किन को निखारने के साथ-साथ हाइड्रेट भी करते हैं।
1. ओट्स और दूध का फेस पैक (एक्सफोलिएट + हाइड्रेशन)
सर्दियों में ग्लो पाने के लिए यह फेस पैक बहुत फायदेमंद है।
बनाने का तरीका:2 बड़े चम्मच ओट्स लें, उसमें 3 बड़े चम्मच दूध मिलाएं और पेस्ट बना लें।
फेस पर लगाकर 15-20 मिनट रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
फायदा:ओट्स स्किन की डेड सेल्स हटाकर एक्सफोलिएट करता है, दूध स्किन को नरम और हाइड्रेट रखता है। ड्राई स्किन की समस्या में यह बहुत काम आता है।
2. शहद-नींबू वाला फेस पैक (ग्लो और ब्राइटनिंग)
अगर आप सर्दियों में चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं तो शहद का फेस पैक बेहतरीन है।
बनाने का तरीका:1 चम्मच शहद लें, उसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। जरूरत अनुसार गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं।
चेहरे को हल्का गीला करके यह पैक लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
फायदा:शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह स्किन को नर्म बनाता है। नींबू चेहरे की रंगत को हल्का कर देता है और ग्लो बढ़ाता है।
3. कॉफी फेस पैक (टैनिंग हटाने के लिए बेस्ट)
धूप में बैठने से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है। ऐसे में कॉफी फेस पैक बहुत असरदार रहता है।
बनाने का तरीका:2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद और जरूरत अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
फेस पर 15-20 मिनट लगाकर धो लें।
फायदा:कॉफी स्किन की टैनिंग हटाकर रंगत निखारती है, शहद से स्किन नरम होती है और दूध हाइड्रेशन देता है।
4. पपीते का फेस पैक (ग्लो और स्किन ब्राइटनिंग)
पपीता विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो स्किन को चमकदार बनाता है।
बनाने का तरीका:एक पका हुआ पपीता लें, उसका टुकड़ा मैश करके पेस्ट बनाएं।
इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं।
फायदा:
पपीते में एंजाइम्स होते हैं जो डेड स्किन हटाते हैं और स्किन को ब्राइट बनाते हैं। दूध से त्वचा नरम और हाइड्रेट रहती है।
सावधानियां (इन बातों का रखें ध्यान)
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले पैक को हाथ या गर्दन पर टेस्ट कर लें।
नींबू वाले पैक को रात में या धूप से पहले न लगाएं, इससे स्किन जल सकती है।
फेस पैक लगाने के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।





