नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हम घर और गार्डन को खुशबू से महकाने के लिए कई लोग रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फूल आपकी लाइफ का हेल्थ सीक्रेट भी साबित हो सकते हैं। जी हां भारतीय आयुर्वेद में फूलों का इस्तेमाल सदियों से जड़ी बूटियां के रूप में किया जाता रहा है। औषधि तत्वों से भरपूर कुछ फूलों में कई गंभीर बीमारियों को मात देने की ताकत है । ऐसे में अगर आप चाहे तो सलाद, और सूप जैसे कुछ चीजों में इन फूलों को ऐड करके सेहत के लाभ पा सकते हैं। ये फूल कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में भी मदद करते हैं तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से 10 फूल हैं जो हमारी सेहत के लिए अच्छे माने गए है।





