Women: वजाइना से जुड़ी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए, अन्यथा उठाना पड़ सकता है नुकसान

वजाइना हाइजीन से जुड़े कुछ बुनियादी टिप्स के बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। साफ सफाई से लेकर व्हाइट डिस्चार्ज का ख्याल रखना जरूरी है।
वजाइना से जुड़ी जानें खास बात
वजाइना से जुड़ी जानें खास बातweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: महिलाओं का प्राइवेट पार्ट वजाइना (योनि)  एक सेंसिटिव पार्ट है। जिस तरह शरीर के बाकी अंगों का ख्याल रखते हैं l ठीक उसी तरह प्राइवेट पार्ट्स का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। महिला हो या पुरुष यह  एक ऐसा विषय है। जिसके  बारे में किसी से पूछने पर दोनों ही घबराते हैं । खासकर महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट से जुड़ी बातों को खुलकर करने में डरती हैं। महिलाओं के वजाइना में पीरियड की तरह वजाइनल हाइजीन पर बात करना  भारत में एक वर्जित विषय माना जाता है।  आज भी कई महिलाएं फेमिनिन हाइजीन को बनाए रखने के बारे में बात करने से बचती हैं। फिर चाहे  आपकी उम्र कोई भी क्यों ना हो। महिलाओं को अपनी वजाइना हाइजीन   की कुछ बुनियादी टिप्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए।  पीरियड्स की तरह वजाइना हेल्थ के बारे में शायद कभी बात की नहीं जाती।  प्यूबिक बालों को हटाने से लेकर जलन से बचने और सही अंडरगारमेंट से चुनने तक से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें ,  हम आपको आज इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

वजाइना से गंध आना 

अधिकतर महिलाओं में यह देखा जाता है कि उनकी वजाइना से बदबू आती है ऐसे में महिलाएं परेशान होने लगती है। लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। कई दफा यह गाढ़ा पसीना और वजाइनल डिस्चार्ज की वजह से भी हो सकता है।  इसलिए इसे सामान्य समस्या समझना चाहिए।  वजाइना को साफ करने के बाद बदबू आने की समस्या दूर हो जाती है लेकिन कई मामलों में यह कोई बड़ी बीमारी की वजह भी बन सकती है।  इसलिए वजाइना को साफ करने के बाद भी उसकी दुर्गंध बनी रहती है ऐसी स्थिति में आपको गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर को दिखाना चाहिए। और अपने मन से किसी भी तरह का ट्रीटमेंट ना करें। 

सेक्स के बाद वजाइना को साफ करें

वजाइना की अच्छे सफाई ही महिलाओ को बीमारी से बचाती है। महिलाएं को हर बार सेक्स के बाद अपनी वजाइना को साफ करने की आदत महिलाओं को बनानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरषों के लिंग से निकलने वाला  तरल पदार्थ और कंडोम से निकलने वाले कण योनि में  जलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा सेक्स  के बाद सफाई न करने से आपको वैजाइना में संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।  इसलिए मूत्रपथ के संक्रमण यानी यूटीआई  से बचने के लिए सेक्स के बाद आपको योनि को साफ पानी से जरूर साफ करें।

साबुन का प्रयोग करने से बचें

वजाइना को साफ करने के लिए कठोर साबुन या सुगंधित साबुन का उपयोग करने से बचें।  ग्लिसरोल परफ्यूम और एंटीसेप्टिक जैसे हानिकारक रसायनों से भरे साबुन का उपयोग योनि में बैक्टीरिया के स्वास्थ्य संतुलन को प्रभावित कर सकता है।  इसके अलावा यह योनि  क्षेत्र में पीएच को भी बदल सकता है।  जिससे योनि के आसपास जलन हो सकती है । और बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं । इसलिए आप योनि की सफाई करने के लिए गुनगुने पानी का या फिर  सादे पानी का इस्तेमाल करें। 

प्युबिक हेयर हटाएं

जब लड़कियां अपने यौन अवस्था में पहुंचती हैं।  तब उनके प्राइवेट पार्ट्स में बाल आना शुरू हो जाते हैं। जब कोई लड़की अपने गुप्तांग में यह बदलाव पहली बार देखती है।  तब उसे अजीब महसूस होता है।  इसमें किसी भी तरह का तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं होती।  यह लड़की के जीवन का एक हिस्सा होता है।  आप किसी रेजर की मदद से यह बाल हटा सकती हैं।  बस ध्यान दीजिए कि रेजर का इस्तेमाल हार्ड हाथों से ना करें।  प्राइवेट पार्ट की स्किन बहुत नाजुक होती है। इसलिए इस दौरान उस बात का ध्यान रखना जरूरी । आजकल मार्केट में कई तरह के हेयर रिमूव क्रीम आती है आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

व्हाइट डिस्चार्ज

योनि की सफाई नेचरली होती है। योनि  खुद को इंफेक्शन से बचाने के लिए जो सफाई करती है। उसका नतीजा वाइट डिस्चार्ज है। महिलाओं की योनि से व्हाइट डिस्चार्ज निकलना आम बात है।  कई महिलाएं इसे  समस्या समझ लेती है । लेकिन इसे सामान्य समझना चाहिए। वहीं  कई दफा ऐसा होता है कि  व्हाइट  डिस्चार्ज की जगह येलो डिस्चार्ज  हो और उसके साथ दुर्गंध आने लगती है।  ऐसी स्थिति को आप हल्के में नहीं ले सकती । आप इसे किसी स्त्री  रोग विशेषज्ञ दिखाएं।

Related Stories

No stories found.