back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में आपकी स्किन भी हो गई है टैनिंग, तो आजमाएं ये आसान कारगर घरेलू नुस्खे

गर्मियों में अक्सर हेल्थ के साथ स्किन भी डैमेज होने लगती है, जिसमें तेज धूप के चलते डिहाइड्रेशन,हीट स्ट्रोक शामिल होता है। तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी से स्किन अलग तरह की केयर मांगती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मियों का मौसम अक्सर अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। जिसमें तेज धूप के चलते डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक का खतरा गर्मियों में काफी ज्यादा होता है। तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के चलते स्किन टैंन होने लगती है। तो चलिए जानते हैं आज इससे बचने के जानेगें उपाय

गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के चलते स्किन काली और बेजान होने लगती है, इस मौसम में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप के चलते सूर्य की किरणों से टैनिंग, सनबर्न जैसी समस्या होने लगती है। जिससे बचने हमें कुछ खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। आइए जानते है। वो खास उपाय। 

डॉक्टर बरखा के अनुसार, गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी से काली और बेजान त्वचा को हाइड्रेट करने दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे स्किन अंदर से ग्लो करे व स्किन को ठंडक देने गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए। ये एक नेचुरल टोनर का काम करता है। साथ ही स्किन के कालेपन को दूर करने दही और बेसन का फेस पैक लगाएं।

जलन और खुजली को कम करने एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे न सिर्फ जलन और खुजली कम होती है बल्कि त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इसके साथ ही बाहर जाने से पहले सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने किसी अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें। 

सनबर्न और टैनिंग के लिए आप नींबू और शहद का मिश्रण भी फेस पर लगा सकते है, दाग-धब्बे कम होने के साथ सनबर्न और टैनिंग में राहत मिलती है। इसके साथ ही खीरा और पुदीने का रस टमाटर का रस चेहरे की नमी बनाए रखने व ठंडक देने में मदद करता है। 

त्वचा पर मुंहासे और दाने पैदा करनेवाले तैलीय भोजन से दूर रहे। इसके बजाय हरी सब्जी, ताजे फल, व स्प्राउट्स का सेवन करे। अगर स्किन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें साथ ही सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं। 

र्मियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल 

गर्मियों में स्किन की देखभाल का तरीका भी बदलने से स्किन सही रहती है। जैसे, टोनर, पैक, फेशवॉश आदि। 

1.मुल्तानी मिट्टी 

टैनिंग और जलन दूर करने आप फेस पर गुणों से भरपूर मुलतानी मिट्ट‍ी भी लगा सकते है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और पानी से धो ले ये ठंडक के साथ कील मुहांसों से भी मुक्ति देगा। 

2.एलोवेरा जेल 

सनबर्न और चेहरे की जलन के लिए ताजा एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं, इसे 15 मिनट सूखने के बाद ठंडे पाने से धो लें।

3.केला और पपीता का फेस पैक

फेस पैक बनाने केला और पपीता का पेस्ट बनाकर इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं, यह चेहरे को नैचुरली ग्लोइंग देता है। 

4.हाइड्रेट रहें 

गर्मियों में हाइड्रेट रखने स्किन के लिए बेहद जरूरी है भरपूर मात्रा में पानी पीना, अपनी डाइट में छाछ, दही और सलाद का सेवन शामिल करे। इसके साथ नारियल पानी सहित अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स भी पी सकते है। 

5.एक्सफोलिएट करें 

चेहरे को हफ्ते में कम से कम एक या दो बार डेड सेल्स निकालने एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है।

6.चेहरे को मॉइश्चराइज रखें 

चेहरे को मॉइश्चराइज करने वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें, इससे चेहरा ऑइली और चिपचिपा नहीं होगा

7.सन्सक्रीन का इस्तेमाल 

बाहर निकलने से पहले फेस पर सन्सक्रीन लगाना ना भूलें, फिर भले ही बादल हों या अपनी कार में जा रहे हों।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...