back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lip Care Tips: डार्क हो रहे होंठों को बनाना चाहते है गुलाबी,तो ये देसी तरीके आएगे काम

सिगरेट, चाय और कॉफी के सेवन से अक्सर होंठों का रंग काला पड़ने लगता है, होंठों के कालेपन को दूर करने का घरेलू उपाय हम आपको बताने वाले हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में होंठों का अहम रोल होता है लेकिन कुछ लोग अपने होंठों के कालेपन से परेशान रहते हैं और इन्हें पिंक यानी गुलाबी बनाने के उपाय खोजते रहते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर होंठों का गुलाबीपन वापस लाया जा सकता है। होंठों के काले यानी डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सिगरेट का पीना से लेकर खराब लाइफस्टाइल और पानी की कमी तक शामिल है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने डार्क लिप्स को पिंक बना सकते हैं।

Lip Care Tips istockphoto_936999176_612x612.jpg

होठों का कालापन दूर करने का उपाय

होंठों के लिए चीनी का स्क्रब

चीनी में शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से अपने होंठों की हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। चीनी के इस स्क्रब से होंठों के ऊपर जमीं मृत कोशिकाएं हट जाएंगी, जिसके बाद आपके होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे। इस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार करें।

Lip Care Tips istockphoto_1213439023_612x612.jpg

नींबू के रस से गुलाबी होंगे होंठ

होंठों की रंगत निखारने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सही रहता है। होंठों पर नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है और कालेपन को दूर करता है। नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर होंठों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करें आपके होंठ पिंक दिखने लगेंगे।

Lip Care Tips istockphoto_506713490_612x612.jpg

खीरे के जूस से पाएं गुलाबी होंठ

होंठों को प्राकृतिक गुलाबी बनाने के लिए खीरे के रस को बेसन में शहद के साथ मिलाकर लगाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक होंठों पर लगा रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ कर लें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण, खराब खान-पान के कारण कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार हमारे स्क्रीन...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵