नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: ऑफिस एक ऐसी जगह होती है। जहां पर हर कोई सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि पर्सनालिटी के जरिए भी अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। खासतौर से महिलाएं तो ऑफिस में भी अपने लुक और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से चूकना नहीं चाहती। फिर बात चाहे वेस्टर्न वियर की हो या फिर एथेनिक वेयर की, उन्हें दोनों ही तरह के आउटपुट ऑफिस में पहनना पसंद है। लेकिन ऑफिस जाने के लिए महिलाएं अक्सर ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग को लेकर ज्यादा कन्फ्यूजन रहती हैं। वह चाहती हैं ऑफिस में सिर्फ वही गुड लुकिंग और सबसे अलग हो। तो आज हम आपको कुछ ड्रेसिंग सेंस बताएंगे। जिससे आप ऑफिस के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्लेन कॉटन साड़ी – अगर आप ऑफिस साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं तो आप सिंपल कॉटन की साड़ी पहन सकती हैं। यह ऑफिस के लिए भी बेस्ट विकल्प है। यह साड़ी से आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनेंगीं तो बहुत खूबसूरत दिखेंगी, साथ में लाइट मेकअप कर सकते हैं , ऑफिस जाने के लिए महिलाएं यह ड्रेसिंग सेंस अपनाएं। अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप कॉटन की साड़ी पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। जो दिखने में और पहनने में बेहद ही कंफर्टेबल महसूस करेंगी।
व्हाइट कॉटन साड़ी – व्हाइट कॉटन साड़ी एकदम परफेक्ट साड़ी आपके लिए अच्छी हो सकती है। यह सबसे लाइट कलर है। यह पहनने में भी आपको बहुत हल्की और कंफर्टेबल महसूस होगी। आप ऑफिस में वाइट कलर की कॉटन साड़ी पहन कर जा सकते हैं। इसके साथ ही स्लीवलेस ब्लाउज को कैरी करें। आपके ऊपर से नजरें हटेंगी नहीं।
कलरफुल कॉटन साड़ी – कलरफुल कॉटन साड़ी ऑफिस जाने के लिए काफी अच्छा विकल्प है। आप ऑफिस के लिए डिफरेंट कलरफुल साड़ी पहनकर एडोर्बल लुक को अपना सकती हैं। इससे आपको बहुत ही कंफर्टेबल महसूस होगा।
प्रिंट चेक साड़ी – आप ऑफिस के लिए कॉटन की प्रिंट चेक साड़ियां पहन सकते हैं। इसके साथ ही प्रिंटेड स्टिंग ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। यह आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देगा। आप सबसे हटकर नजर आएंगी।





