Nail Growth Tips: लंबे और खूबसूरत नाखून पाना चाहते है तो अपनाएं ये खास टिप्स, बढ़ जाएगी हाथ की खूबसूरती

हाथों की खूबसूरती लंबे और खूबसूरत नाखूनों से और भी बढ़ जाती है। कुछ लोगों में किसी वजह से  नाखून लंबे नहीं हो पाते। ऐसे में आप इन घरेलू उपाय की मदद से अपने नाखून को खूबसूरत और लंबे बना सकते हैं।
 Nail growth tips
Nail growth tipsSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: खूबसूरत और लंबे नाखून आखिर किसे  पसंद नहीं होते हैं।  हर लड़की यही चाहती है कि उसके नाखून लंबे और खूबसूरत और मजबूत दिखे। क्योंकि इनकी खूबसूरती हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।  तो वहीं मजबूत नाखून आप एक अच्छा शॉप देकर उन्हें नेल आर्ट की तरह-तरह से सजा सकती हैं। लेकिन कई बार हारमोंस कम होने के कारण इनमें पोषक तत्वों की कमी आ जाती है और नाखून टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है।  ऐसे में अगर आप परफेक्ट शेप नहीं ला पाते और इसे लेकर चिंतित हैं और लंबे नाखून चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से अपने नाखूनों को खूबसूरत और लंबे बना सकते हैं।

विटामिन बी 7 

नाखून बढ़ाने में विटामिन में बायोटीन को शामिल किया जाता है।  दरअसल बायोटीन की कमी होने से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं।  ऐसे में बायोटीन युक्त पदार्थ को खाने से नाखून को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा बायोटीन नाखूनों को मोटा करने में भी काम करता है।  बायोटीन की आपूर्ति अंडे दूध केले आदि के सेवन से होता है।

नींबू

नींबू का उपयोग नाखून बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय में से काफी असरदार माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी नाखूनों के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है। जो बैक्टीरिया इन्फेक्शन से नाखूनों को बचाता है। और ग्रोथ को बढ़ाता है।

संतरे का रस

संतरे का रस नाखूनों को लंबा करने का आसान तरीका है। यह नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे नाजुक और कमजोर नाखून मजबूत होते हैं। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है।  जो नाखूनों को बढ़ाने में मदद करता है।

टमाटर

टमाटर हमारी सेहत के साथ-साथ सुन्दरता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।  इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है।  जो आपके नाखूनों के लिए भी फायदेमंद है।  इसके लिए टमाटर के रस में थोड़ा सा जैतून के तेल में मिलाकर 15 मिनट तक नाखूनों में रगड़े । आपके नाखून धीरे-धीरे लंबे और मोटे होने लगेंगे।

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है। इस तेल से नाखूनों की मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे नाखूनों की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ने लगती है।  रात के समय रोजाना बादाम का तेल नाखूनों में मसाज करने से आदत डालें आप कुछ दिनों में लंबे और नाखून बाल नाखून मिल जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in