back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खरीदना चाहती हैं कम दाम में अच्छी साड़ी तो दिल्ली के ये बाज़ार घूम आइए

दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां आपको हर तरह की मार्केट मिल जाएगी, यहां श

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: शादियों का सीज़न शुरू होने वाला है। अगर आप दिल्ली में हैं और अच्छी साड़ियां खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए है। असल में दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां एक ही सामान अलग-अलग जगहों पर आपको अलग-अलग कीमत में मिल सकता है। शोरूम में जो साड़ी आपको हजारों में मिलेगी, हो सकता है कि फैक्ट्री आउटलेट या थोक मार्केट में वो ही आपको आधी कीमत पर मिल जाए। तो चलिए आपको कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बता देते हैं जहां अच्छी साड़ियां मिलती हैं वो भी बजट फ्रेंडली कीमतों पर।

लक्ष्मी मार्केट

कम दामों में शादियों के बेस्ट कलेक्शन के लिए आप दिल्ली के लक्ष्मी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको सेलिब्रिटी डिजाइन की कॉपी साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी।  यहां बहुत ही सस्ते दामों में बॉलीवुड स्टाइल और लेटेस्ट साड़ियां आपको मिल जाएगी। जिसे पहनने के बाद आप पर खूब जचेंगे।

सरोजनी नगर

दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट शॉपिंग का हब माना जाता है। यहां कम कीमत पर आपको वेस्टर्न कपडे से लेकर इंडियन कपड़े मिल जाएंगे। इतना ही नहीं आपको यहां नई और लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां भी मिल जाएंगी। 

कमला मार्केट

दिल्ली का कमला नगर मार्केट साड़ियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।  यहां आपको कम दामों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन साड़ियां मिल जाएगी।  इस मार्केट में बहुत ही सस्ते दामों में ऐसी साड़ियां खरीद सकते है। जो चलन में है। आप यकीन कर पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा कि यहां बॉलीवुड स्टाईल की साड़ियां भी मिल जाती है। आप इस मार्केट पर एक बार जरुर विजिट करें।

चांदनी चौक

शादी की शॉपिंग हो या फिर रोजमर्रा की शॉपिंग।  आप इसके लिए दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट का रुख जरूर करें।  यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। आपको बता दें कि यह बहुत ही सस्ती मार्केट है। यहां आपको कम पैसों में इतने अच्छे कपड़े और साड़ियां मिल जाएगी कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे आपको यहां एक से बढ़कर एक अच्छी वैरायटी मिल जाएंगी। शादी, पार्टी फंक्शन में सिर्फ आप ही नजर आयेंगी।

लाजपत नगर

अगर आपने ये डिसाइड नहीं किया है कि पहनना क्या है, तो लाजपत नगर आपके लिए सही ऑप्शन है। यहां ट्रेडिशनल और रेगुलर वियर दोनों तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक! ये खूबसूरत पार्क बना देंगे आपका वीकेंड खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक का शोर और भागदौड़ भरी दिनचर्या अक्सर मन और शरीर दोनों को थका देती है।...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵