
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: अक्सर महिलाओं में यह दिक्कत होती है कि उनके प्राइवेट पार्ट्स में कालापन आ जाता है। ऐसा कई वजह से हो सकता है। जैसे बिकनी वैक्स सूट नहीं करना या गलत तरह से अपने-अपने प्राइवेट पार्ट्स के बाल हटा लेना, या फिर कोई भी अन्य कारण हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा सकता। प्राइवेट पार्ट्स का कालापन दूर करने के लिए कुछ देसी तरीके हैं। जिनकी मदद से आप इसे दूर कर सकते हैं। दरअसल जहां भी आपकी स्किन फोल्ड होने लगती है। वहां पर कालापन आने लगता है। ज्यादा फैट है तो पेट और कमर के हिस्से पर कालापन दिखने लगता है। जो शरीर का हिस्सा फोल्ड हो रहा है। जैसे इनर थाई , प्राइवेट पार्ट्स, अंडर आर्म आदि हिस्से में कालापन आ ही जाता है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप यह पांच घरेलू उपाय कर सकते हैं। आप देखेंगे इन तरीकों से वापस अपनी स्किन को नेचुरल पाएंगे।
मुलेठी पाउडर शरीर के किसी भी हिस्से पर हुए कालेपन को दूर करने में मददगार है। इसके लिए आप मुलेठी पाउडर में हल्का सा रोज वॉटर मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को प्राइवेट पार्ट्स पर लगाएं रखें। और फिर पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके प्राइवेट से कालापन दूर हो जाएगा।
घर में रखा सादा दही कालेपन को दूर करने में मददगार साबित होता है। दही को 10 से 15 मिनट के लिए प्राइवेट पार्ट्स के आसपास लगा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा आप कुछ दिन तक दिन तक करें। कालापन दूर हो जाएगा।
आलू जितना खाने में सुपर वेजिटेबल है, उतना ही औषधि के रूप में जाना जाता है। आप कालापन दूर करने के लिए आलू को काटकर उसका रस निकाल लें। इसे प्राइवेट पार्ट पर लगाएं। आप चाहे तो कच्चे आलू को मिक्सी में पीसकर उसका गूदा भी लगा सकते हैं। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद साफ पानी से धुल लें। दो हफ्ते तक ऐसा करने पर आपको रिजल्ट दिखेगा।
चंदन पाउडर प्राइवेट पार्ट से काली त्वचा को साफ कर सकता है। यह हाइपर पिगमेंटेशन को दूर करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर के साथ आधा नींबू का रस और एक गुलाब जल मिक्स कर लें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं। और 20 मिनट के बाद धो लें। ऐसा रोज करें आपको परिणाम जरूर दिखेगा।
पपीते में पपाइन नामक एक ऐसा एंजाइम पाया जाता है। जो स्किन के डार्क कलर को मिटाने मदद करता है। यह डेट स्किन को निकलता है। इसे लगाने के लिए पपीते का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे काली त्वचा पर रगड़े और आधे घंटे के लिए छोड़ दे। उसके बाद इसे अच्छे से धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन दिन की करें। आप चार हप्तो बाद देखेंगे कि कालापन दूर हो गया है।