Beauty Tips: अगर आप भी हैं झाइयों की समस्या से परेशान, तो इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी चेहरे में सुधार नहीं होता है।
Pigmentation
Pigmentation

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी चेहरे में सुधार नहीं होता है। बदलते लाइफस्टाइल के साथ ही लोगों का खान-पान भी बदलता जा रहा है। इसी के साथ ही लोग झाइयों की समस्या से परेशान होते जा रहे हैं। इसके लिए पार्लर का सहारा लेते हैं, तो भी लाभ नहीं मिलता है। आइए जानें चेहरे से झाइयों को हटाने के कुछ ट्रिक्स जिसमें फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे से यह पूरी तरह साफ हो जाएंगी।

कच्चे दूध और नींबू का फेस मास्क

सामग्री

  • 4 से 5 बड़े चम्मच कच्चा दूध

  • एक चम्मच नींबू का रस

कच्चा दूध और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा दूध डालें। अब नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं तो ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।

मूंग दाल और संतरे के छिलके का फेस मास्क

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच मूंग दाल

  • 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर

  • आधा चम्मच दूध

मूंग दाल और संतरे के छिलके का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मूंग दाल को एक कप पानी में रात भर भिगोंकर रख दें। अब अगले दिन सुबह महीन पीस लें। इस पेस्ट में दूध और संतरे के छिलके का पाउडर डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पूरे फेस पर लगाए और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो दें।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.