नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश का मौसम हर किसी को बहुत पसंद होता है। जैसे ही बारिश आती है, लोग बारिश के पानी में नहाने के लिए काफी उतावले हो जाते हैं। जहां बारिश के पानी में नहाने से ताजगी महसूस होती है, तो वही अपने साथ कई तरीके की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी आंखों को ही होती है। आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। जिसमें जरा सी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती है ऐसे में इससे निजात पाने जाने आज कारगर टिप्स वरना हो सकती है एलर्जी की समस्या ।
अगर आप भी आंखों में लेंस लगाते हैं तो आपको बारिश के मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखने की जरुरत होती है अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है इससे आपकी आंखों में एलर्जी की समस्या सामने आए।बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी आंखों को ही होती है। आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं।
मानसून के मौसम में इनका खास ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में हवा में बढ़ी हुई आर्द्रता, शुष्क, पानी से पैदा होनेवाले संक्रमण हमारी आंखों के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकता है। जो लोग आंखों में लेंस लगाते हैं, बारिश उनके लिए भी काफी मुसीबत लेकर आती हैं। अगर आप भी अपने आंखों में लेंस लगाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सफाई का रखें ध्यान
अगर आप लेंस पहनते हैं तो आपको बारिश में कुछ ज्यादा ही ध्यान देने की जरुरत होती है जिसमें लेंस को लगाने से पहले हमेशा अपने हाथों को साफ पानी से साफ कर लें। पहले हाथों को साबुन से धोएं ताकि लेंस पर गंदगी ना चिपके।
बारिश के पानी से रहें दूर
अगर आप लेंस लगाकर बारिश के पानी में नहाएंगे तो इससे आपकी आंखों में एलर्जी हो सकती है। और इसी के साथ आंखों में पानी जाने से जलन की समस्या भी सामने आ सकती है।
सनग्लासेस पहनें
लेंस लगाने के बाद अगर आप बाहर जा रहे हैं तो सनग्लासेस जरूर लगाएं ताकि आंखों से बारिश और धूल के गंदगी दूर रहें।
आंखों में डालें आई ड्रॉप
आंखो में लेंस लगाने से पहले आंखों को नम रखने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकती हैं। वरना आंखें काफी ड्राई हो जाती हैं।
ऐसे रखें लेंस
लेंस को हमेशा उसके रखनेवाले बॉक्स में ही रखना चाहिए, इससे उसमें धूल नही पहुंचेगी। बाहर की गंदगी के संपर्क में आकर ये आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते । इस केस में हमेशा लिक्विड भरा होना चाहिए।





