नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल करना एक आम आदत है और लोगों को इसका इस्तेमाल काफी पसंद आता है। ये शरीर से डेड स्किन निकालने का काम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लूफा के इस्तेमाल पर सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, बाथरुम में नमी की वजह से लूफा में कई तरीके के बैक्टीरिया पैदा होते हैं। ये बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
क्या करें
उपयोग करने से पहले लूफा को अच्छी तरह से सुखा लें।
नमी से सुरक्षित सूखी जगह में स्टोर करें।
हर 4 सप्ताह में अपना वॉशक्लॉथ यानि लूफा बदलें
क्या नहीं करें
लूफा को शरीर पर ज्यादा जोर से न रगड़ें।
जननांगों पर या उसके पास प्रयोग न करें।
अगर आप शेव करते हैं, तो एक हफ्ते तक वॉशक्लॉथ से बचें।
वॉशक्लॉथ के बजाय, आप सिलिकॉन बाथ ब्रश या रैग का भी उपयोग कर सकते हैं।
लगातार लूफा के प्रयोग से स्किन इंफेक्शन और एलर्जी की समस्याएं हो जाती है। इसके लिए बेहतर है कि लूफा के इस्तेमाल के बाद इसे धूप में रख दें। कोई भी लूफा एक महीने से ज्यादा इस्तेमाल न करें।