नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मानसून का मौसम गर्मी से तो बहुत राहत देता है लेकिन, इसके साथ चिपचिपी उमस, नमी से कई परेशानी भी अपने संग ही लाता है जिनमें एक चीज कॉमन है बढ़ी हुई नमी की वजह से स्किन पर चिपचिपाहट, यह परेशानी केवल चेहरे तक सीमित नहीं बल्कि हाथ, गर्दन, पीठ और अन्य बॉडी पार्ट्स में भी स्किन चिपचिपी हो जाती है। जिससे बैक्टीरिया से पिंपल्स जैसी समस्याएं भी होने लगती है। आइए जानते है इससे निपटने कारगर आसान उपाय।
मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही Humidity से चिपचिपाहट बैक्टीरिया भी जन्म ले लेता है जिसका नतीजा ये होता है कि, पिंपल्स जिससे पूरी स्किन खराब हो जाती है।
3 आसान स्किन केयर टिप्स जो मानसून में चिपचिपाहट को कहेंगे Bye-Bye!
1. ऑइली मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से बचें
मानसून के मौसम में स्किन पर पहले से ही नमी बनी रहती है, ऐसे में अगर आप ऑइली बेस्ड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो वह स्किन को और ज्यादा चिपचिपा बना देता है। इससे स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं । जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।
क्या करें-
इसके बजाय ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जो स्किन को हाइड्रेट तो करें लेकिन अतिरिक्त ऑयल न छोड़ें।
2. हल्की व लाइटवेट क्रीम लगाएं
इस मौसम में भारी और थिक टेक्सचर वाली क्रीम्स और पसीने के साथ बह जाती हैं, इससे स्किन पर एक परत सी महसूस होती है, जो काफी परेशान करती है।
क्या करें:
इस मौसम में लाइटवेट क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें, ये स्किन में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाते हैं और नमी को लॉक करते हैं बिना चिपचिपाहट के।
3. एंटी-बैक्टीरियल टैल्क पाउडर का इस्तेमाल करें
बारिश में जब बॉडी पर नमी अधिक बनी रहती है, तो इससे बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है इसमें खासकर अंडरआर्म्स, जांघ, गले पर और ब्रेस्ट एरिया में।
क्या करें:
ब्रेस्ट एरिया में.नहाने के बाद मेडिकेटेड टैल्क पाउडर लगाएं, यह न केवल स्किन को फ्रेश बनाएगा, बल्कि अतिरिक्त नमी को सोखकर फंगल इन्फेक्शन से भी बचाएगा
मानसून में स्किन की देखभाल करना बेहद जरुरी है इससे आप गंदगी और नमी से होनेवाले संक्रमण से बच सकते है। अगर आप इन आसान और असरदार उपायों को फॉलो करते हैं तो स्किन साफ, फ्रेश और हेल्दी रहती है तो अब से स्किन की चिपचिपाहट को कहिए बाय-बाय, मानसून का मज़ा लीजिए बिना किसी परेशानी के।




