back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर चेहरे पर निखार के बजाय दिखती है चिपचिपाहट, तो तुरंत आजमाएं ये होमे रेमेडीज

अगर जरूरत से ज्यादा फेस ऑयली दिखता है, और चेहरे से तेल निकलने लगता है तो अभी आजमाएं ये शानदार नुस्खा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी आते ही हर किसी का चेहरा पसीने से चिकना होने लगता है वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनका स्किन ही तैलीय होता है, जिसके कारण उनके फेस पर हमेशा ही चिकनाहट बनी रहती है। ऐसे में अक्सर चेहरे पर तेल के कारण बार-बार लगता है कि मानो पसीना टपक रहा हो और टिशू पेपर से चेहरा पोंछते रहना पड़ता है। आप भी करना चाहते है इस समस्या को दूर तो अभी आजमाएं ये शानदार घरेलू टिप्स जिससे ऑयली स्किन की समस्या होगी दूर। 

आइए जानते है वो ट्रिक्स। 

चेहरे को निखारने और इस चिपचिपाहट को दूर करने यहां ऐसे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिसे लगा कर आपके फेस से ना सिर्फ चिपचिपाहट दूर होगी बल्कि चेहरे को निखारने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते है वो ट्रिक्स। 

ऑयली स्किन की देखरेख के टिप्स 

खीरे का रस 

ऑयली स्किन को दूर करने आजमाएं घर में मौजूद रहनेवाला खीरे का रस, जिससे चेहरे की चिकनाहट कम होती है साथ ही निखार भी आता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में खीरे को घिसकर उसका रस निकाल लेना है इसके बाद इसे कॉटन की मदद से पूरे फेस पर लगा लेना है। ऐसा आपको रोजाना सुबह शाम करना है। 

मुल्तानी मिट्टी 

चिपचिपाहट को कम करने में मुल्तानी मिट्टी भी बहुत कारगर होती है, इससे आपके फेस का एक्सट्रा तेल निकल जाता है,इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल या कच्चा दूध मिलाकर घोल तैयार कर लेना है इसके बाद इसे पूरे फेस पर लगाना है ऐसा आपको हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार करना होगा। 

स्किन को करें एक्सफोलिएट 

फेंस पर जमी गंदगी को दूर करना बेहद जरुरी होता है, इससे आपके फेस पर बेहतर तरीके से साफ हो जाती है, और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते है, इसके लिए आपको एक कटोरी में कॉफी पाउडर लेकर इसमें टमाटर का रस मिक्स कर लेना है इसके बाद इस घोल को पूरे फेस पर स्क्रब की तरह मलना है और फिर साफ पानी से फेस धो लेना है इससे आपके फेस पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती है ऐसा आपको हफ्ते में दो या तीन बार करना है। 

दही और शहद 

चेहरे की चिपचिपाहट को कम करने चेहरे पर दही, शहद और नींबू के रस का फेस मास्क बनाकर भी लगा सकते है इससे खुले रोम छिद्र टाइट होते है व फेस ऑइली कम नजर आता है, इसके लिए आपको इन सब का मिक्सचर बनाकर फेस पर लगाना है ऐसा करने से आपके खुले रोम छिद्र बंद होकर टाइट होते है इसे आप हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते है। 

एलोवेरा आएगा काम 

नेचुरन गुणकारी एलोवेरा जिसे लगाने से फेस चिकनाहट कम होने के साथ ही साइनिंग करता है, इसके लिए एलोवेरा की ताजा गूदा को निकालकर सीधे फेस पर मलना है इससे चेहरे की चिकनाहट कम होने लगती है, ऐसा आप रोज कर सकते है। 

बादाम को मलें

फेस चिकनाहट की समस्या दूर करने बादाम को भी पाउडर बनाकर लगाने से ऑयली स्किन दूर होता है इसके लिए आपको बादाम को कूटकर पाउडर बना लेना है फिर इसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है इसे फेस पर मलने से निखार भी आता है ऐसा आप रोज या हफ्ते में भी कर सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सुबह की सही स्किन केयर: दिनभर ताजा, दमकती और ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । क्या आप चाहते हैं कि आपका चेहरा पूरे दिन ताजा, दमकता और ऊर्जा से भरपूर दिखे। देर रात तक जागना,...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...