नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे पर बर्फ रगड़ने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लोग अक्सर फ्रीज से बर्फ निकालकर चेहरे की मसाज शुरू कर देते हैं। यह खुले पोर्स को कम करने में मदद करता है। साथ ही बढ़ती उम्र को रोकने में मददगार होता है।
कैसे करें बर्फ की मसाज
-
बर्फ के टुकड़े सीधे अपने चेहरे पर न लगाएं, खासकर अगर आपको पहले से ही त्वचा की समस्या है। इसके लिए बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेट कर अपने चेहरे पर मसाज करें।
-
अगर आपके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स हैं, तो अपने चेहरे पर बर्फ लगाने से बचें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
-
अगर आप अपने चेहरे पर आइस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो आइस ट्रे को अलग रखें।
-
अगर मौसम बहुत ठंडा है, तो अपने चेहरे पर बर्फ की मसाज न करें। इससे स्किन ड्राई हो सकती है।
बर्फ से मसाज करने के नुकसान
चेहरे पर सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए चेहरे पर सीधे बर्फ न लगाएं। हमेशा कपड़े में कवर करके चेहरे पर लगाएं।
बर्फ मसाज के फायदे
बर्फ को चेहरे पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही इसके मसाज से आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो जाते है।
विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




