नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन पर दिन पॉल्यूशन सही ढंग से खान-पन्ना ना होने के कारण आपके चेहरे से निखार काफी हद तक काम हो जाता है। जिसके कारण दाने, झाइयां, रिंकल्स बहुत सारी समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ता है। अगर आप भी अपने चेहरे को खास और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तब आप घर पर ही कुछ फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
इस प्रकार घर पर तैयार करें ग्लोइंग फेस पैक
सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन डालें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। अगर आपके पास दही न हो, तो आप इसे कच्चे दूध से भी बदल सकते हैं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यही मिश्रण आपके फेस पैक के रूप में काम करेगा।
इस प्रकार करें अप्लाई
इस गाढ़े पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से अप्लाई करें।
बेहतरीन परिणाम के लिए इसे 15-20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद हल्के गुनगुने पानी या फेस वॉश से इसे साफ कर लें।इस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।
फेस पैक की कुछ जरूरी बातें
आपको बता दें कि, बेसन, हल्दी और दही चेहरे में ग्लो लाने का काम करते हैं। ये त्वचा को नरम और चमकदार बनाते हैं।सूरज की तेज़ धूप से हुई टैनिंग को भी कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए आप इस फेस पैक को बात कर हमेशा लगा सकती हैं यह काफी अच्छा है और आसानी से घर पर ही बन जाता है ज्यादा खर्च भी इसमें नहीं आएगा।




