back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली पर मार्केट में मिलता है मिलावटी पनीर, ये रहा असली और नकली की पहचान करने का तरीका

जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार करीब आता है वैसे-वैसे मार्केट में मिलावटी चीजों की भरमार लग जाती है। मार्केट में मिलावटी मिठाइयों के साथ-साथ पनीर में भी मिलावट किया जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। त्योहार के मौके पर ज्यादातर पनीर की डिमांड बढ़ने लग जाती है। पनीर से कई तरह की डिशेस बनाई जाती है। पनीर की डिमांड को देखते हुए इसमें मिलावट की जाती है। दुकानदार पैसा कमाने के चक्कर में लो क्वालिटी का पनीर बेचते हैं। ऐसे में अगर आप भी मार्केट की पनीर खरीदने जा रहे हैं तो असली और नकली की पहचान कैसे करना है इस बारे में जान लीजिए। पनीर ही नहीं बल्कि दिवाली के मौके पर मिठाइयों में भी खूब मिलावट की जाती है। असली और नकली पनीर की पहचान आप कई तरीकों से कर सकते हैं। 

पानी में डालें पनीर

पनीर की क्वालिटी को पता लगाने के लिए आप इसे पानी में डालकर भी जांच सकते हैं। नकली या मिलावटी पनीर पानी के ऊपर तैरने लगता है। पनीर की शुद्धता को जांचने के लिए यह एक बहुत ही आसान तरीका है।

स्वाद और सुगंध

पनीर का स्वाद और उसकी सुगंध पनीर की क्वालिटी बताती है। अगर आपने मार्केट से पनीर खरीदा है तो असली और नकली की परख करने के लिए स्वाद और सुगंध में फर्क देखना चाहिए। नकली पनीर का स्वाद अजीब सा लगता है और सुगंध भी फिकी होती है।

पनीर की बनावट

असली पनीर थोड़ा सा मुलायम और लचीला होता है। अगर आपने बाजार से सख्त और रबड़ जैसा पनीर खरीदा है, तो समझ लीजिए की यह नकली पनीर है। ऐसे मिलावटी पनीर से बचने के लिए आप घर पर ही दूध से पनीर बना सकते हैं। 

घर पर पनीर बनाने का तरीका

आपको दीपावली के त्योहार पर मार्केट वाला पनीर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर पर ही आसान तरीके से पनीर को बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले दूध को गर्म कर लीजिए। दूध में नींबू का रस या फिर सिरका डालकर इसे फाड़ दीजिए। फटे हुए दूध को अच्छी तरह से छान दीजिए इस तरह से शुद्ध पनीर तैयार हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Dev Diwali Mantra: आज देव दिवाली के दिन इन मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली के बाद देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व के दिन महादेव की पूजा अर्चना की...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵