नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों कोरियन ग्लास स्किन का काफी तेजी से ट्रेंड बढ रहा है। इस तरह की स्किन हर लड़की का सपना होती है। चेहरे पर बिल्कुल भी दाग-धब्बे न हों और चेहरा बिल्कुल कांच की तरह साफ दिखाई दे, इसे ही ग्लास स्किन कहते हैं। अगर आपभी जानना चाहती हैं कि कोरियाई महिलाओं की ग्लास स्किन का क्या राज है, तो अपनी ब्यूटी रूटीन में ये कुछ स्टेप्स फॉलो करना न भूलें।
Glass Skin Untitled_design___2023_07_12T161836_414.png
डबल क्लीजिंग
ग्लास स्किन पाने का पहला स्टेप्स है डबल क्लीजिंग। चेहरे से मेकअप के निशान मिटाने के लिए कॉटन पैड से माइनर पानी या तेल से फेस को साफ करें। इसके बाद, अपने चेहरे के पोर्स को गहराई से साफ करने के लिए वॉटर बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें। आप फोम आधारित क्लीन्जर भी चुन सकती हैं।
Glass Skin Untitled_design___2023_07_12T161707_208.png
एक्सफोलिएशन
चेहरे को सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट करें। यदि आप बाजार के उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहती हैं, तो आप घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं। बाजार में प्राकृतिक सामग्री से तैयार कई स्क्रब मास्क उपलब्ध हैं, जो आपकी त्वचा के लिए सबसे अच्छे हैं।
टोनर
एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया आपकी त्वचा को रूखी और खुरदरी कर सकती है। यही कारण है कि आपको अपनी त्वचा की खोई हुई नमी और हाइड्रेशन को बहाल करने के लिए टोनर की आवश्यकता होती है। टोनर को हाथों में लेकर चेहरे पर थपथपाना होता है और फिर इसे सूखने देना होता है। इसके बाद अगली परत लगाएं और इसे 7 बार फिर से दोहराएं ताकि आपकी त्वचा चमकदार और सुपर हाइड्रेटेड दिखे।
Glass Skin Untitled_design___2023_07_12T161557_887.png
मॉइस्चराइजर
अपने चेहरे पर प्राकृतिक चमक और कोमलता लाने के लिए आप इस स्टेप को बिल्कुल भी स्किप नहीं कर सकतीं। मॉइस्चराइजर लगाने से ड्राय स्किन मुलायम बन जाती है। इसके अलावा अपनी आंखों के नीचे काले निशान को दूर करने के लिए हमेशा एक अच्छी आई क्रीम भी लगाएं।
Glass Skin Untitled_design___2023_07_12T161456_548.png
शीट मास्क
अब, जब आपने अपनी स्किन पर सभी प्रकार के उत्पादों को अप्लाई कर लिया है, तो उन्हें पूरी तरह से काम करने के लिए एक शीट मास्क की मदद से सील करना भी जरूरी है। इसके लिए, आपको एक शीट मास्क की आवश्यकता है, जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही है। शीट मास्क को रात में लगाने पर अच्छा रिजल्ट मिलता है। अपनी स्किन की प्रॉब्लम्स के हिसाब से शीट मास्क का चुनाव करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





