back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Homemade Scrub: रसोई में रखी इन चीजों से करें स्क्रब, करवा चौथ पर खिल जाएगा चेहरा

करवा चौथ के मौके पर पार्लर गए बिना आप होममेड स्क्रब की मदद से चेहरे को चमका सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी यह स्क्रब आसानी से तैयार हो जाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं को अपनी खूबसूरत त्वचा बहुत पसंद आती है। अगर आपको भी करवा चौथ के मौके पर ग्लोइंग स्किन चाहिए तो पार्लर में ना जाकर घर पर ही स्किन केयर ट्रीटमेंट कर लीजिए। इसके लिए आपको होममेड स्क्रब तैयार करना है जो किचन में रखी चीजों से ही बन जाता है। अगर आप घर बैठे चमकदार और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है तो चीनी से स्क्रब बना सकती हैं इसके अलावा और कई चीजे हैं जो आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है। करवा चौथ के मौके पर यह स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। 

चीनी और नारियल का स्क्रब

चीनी और नारियल का स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आपको अपनी किचन से पिसी हुई चीनी नारियल के तेल में मिक्स कर देना है। अब आपके चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हाथों से मसाज करना है। कुछ समय बाद आपको हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना है। 

चीनी और शहद

शहर हमारी सेहत का सबसे बड़ा राज है लेकिन स्किन केयर रूटीन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आपको चीनी में शहर मिक्स करके इसका स्क्रब तैयार करना है। इसके अलावा आपको नींबू का रस भी मिलाना है। अब आपको इसे अपने चेहरे पर लगाना है। समय बाद आपको गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना है इस तरह से आपकी त्वचा चमक जाएगी। 

चीनी और कॉफी

चीनी और काफी में ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को डिटॉक्सिफाई करते हैं। खूबसूरत त्वचा के लिए आपको चीनी कॉफ़ी और जैतून के तेल को मिक्स करके पेस्ट बनाना है। आपको स्क्रब की तरह इस चेहरे पर लगाना है हल्के हाथों से मसाज करना है। ऐसा करने से करवा चौथ तक आपकी त्वचा एकदम खिल उठेगी। 

चीनी और नींबू

चीनी और नींबू का स्क्रब भी चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है। इसमें आपको जैतून का तेल भी मिक्स कर देना है। अब आपको इस स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करना है। अरे की दाग धब्बे की समस्या आसानी से खत्म हो जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵