नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों के बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। यह बाहरी खान-पान और पॉल्यूशन के वजह से हो सकता है। हालांकि इसे ठीक करने के लिए लोग बाहर से बाल को कलर करवा लेते है। लेकिन कई बार यह कलर आपके बालों को भी डैमेज कर सकते हैं बार-बार अगर अधिकतर मात्रा में से करवाया जाए तो। इसके साथ ही आपको इन कलर में कई ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते है। अगर आप यह सोच रही हैं कि कुछ ऐसा हाथ लग जाए जो नेचरली हो और बाल भी कलर हो जाए। तो हम आपके लिए ऐसा ही कुछ लेकर आए हैं।
घर पर बना सकती हैं हेयर कलर
अब आप घर पर ही हेयर कलर बन सकती हैं और उसका उपयोग घर पर ही कर सकती हैं।आप इस रंग को घर पर बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे। इसके साथ ही आपके बाल अमोनिया और ब्लीच के इस्तेमाल से बच जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैसे घर पर ही अपने बालों कलर करें।
रंग बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर का रस- 3 से 4 चम्मच
मेहंदी- 4 चम्मच
कॉफी पाउडर – 1 चम्मच
इस प्रकार बनाए हेयर कलर
सबसे पहले आप फ्रेश चुकंदर लें। अब इसका रस निकालना है और इसे एक कटोरी में रख दें। इसके बाद एक कटोरी में मेहंदी को डालें। इसमें चुकंदर का रस और कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर डालें। फिर इस मिश्रण अच्छे से घोल लें। जरुरत के हिसाब इसमें पानी को मिक्स करें। जब घोल तैयार हो जाए, तो इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
लगाने का सही तरीका
सबसे पहले बालों में कंघी कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके बालों उलझे नहीं।अब इसे ब्रश की मदद से सिर पर लगाएं।पूरे बालों के कवर करने के बाद शावर कैप पहन लें।इसको आप कम से कम 3 से 4 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से धोएं, उस दिन शैम्पू का यूज करें।इसलिए कलर को सेट होने के लिए 24 से 48 घंटे का समय दें, उसके बाद ही माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।




