back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Holi Makeup Look: होली पार्टी के लिए करें वॉटरप्रूफ मेकअप, दिखेंगी स्टाइलिश

अगर आपको भी अपने रिलेटिव्स की होली पार्टी को अटेंड करना है तो आपको वाटरप्रूफ मेकअप जरूर करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली पार्टी के लिए महिलाओं को अपना मेकअप लुक थोड़ा डिफरेंट रखना चाहिए। होली का त्योहार रंगों और पानी का त्यौहार है इस वजह से मेकअप भी खराब हो सकता है। डेली मेकअप रूटीन के मुताबिक आपको आज के दिन वाटरप्रूफ मेकअप करना चाहिए। अगर आप भी होली पार्टी अटेंड करने की तैयारी में है तो आपको अपना मेकअप किस तरह का रखना है इसके बारे में बताया गया है। 

स्किन को करें रेडी 

होली मेकअप के लिए आपको सबसे पहले अपनी त्वचा को तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले आपको सनस्क्रीन या फिर मॉइश्चराइजर लगाना है। यह आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देती है जिससे कि मेकअप खराब नहीं होगा। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको कोकोनट ऑयल या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

वाटरप्रूफ बेस मेकअप 

चेहरे पर मेकअप को सेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपना बेस रेडी करना होगा। इसके लिए आपके चेहरे पर प्राइमर लगाना है ताकि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इसके बाद आपको अपने चेहरे पर बीबी क्रीम या फिर वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाना चाहिए। ध्यान रहे की क्रीम की लेयर पतली होनी चाहिए और हल्का लगा होना चाहिए। 

कंसीलर 

मेकअप में आपको कंसीलर का इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब आपके चेहरे पर दाग धब्बे नजर आते हो। अगर चेहरा साफ सुथरा है तो आपको केवल सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

वाटरप्रूफ आई मेकअप 

होली फेस्टिवल से अगर काजल और लाइनर खराब होने का डर है तो आपको वाटरप्रूफ आई मेकअप करना चाहिए। इसके लिए मार्केट में कई तरह के वाटरप्रूफ आई लाइनर मस्कारा और काजल भी मिलते हैं। इस तरह से आपका ओवर ऑल मेकअप लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। 

लिपस्टिक लगाने का तरीका

मेकअप को कंप्लीट करने के लिए आपको मैट लिपस्टिक लगानी चाहिए। ध्यान रहे की होठों को हाइड्रेट करने के लिए सबसे पहले आपके लिप बाम लगाना है। इसके बाद आपको लिपस्टिक होठों पर लगाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...