back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली खेलने के बाद बिल्कुल ना करें ये गलतियां, छिन जाएगा चेहरे का निखार

होली का पक्का रंग चेहरे पर चढ़ने के बाद इसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में होली खेलने के बाद स्किन केयर कैसे करना है इसके बारे में जान लीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली के त्योहार पर बाल और त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि केमिकल वाले रंग इन्हें इफेक्ट करते हैं। वहीं, होली खेलने के बाद आपको किस तरह से अपनी स्किन केयर करनी है इसका सही पता होना चाहिए। पक्के रंगों को हटाने के लिए आपको कुछ गलतियां नहीं करना चाहिए इस वजह से आपका निखार खराब हो सकता है। केमिकल वाले रंगों को चेहरे से हटाने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं यह नुकसानदायक भी हो सकते हैं। 

त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं रंग

होली खेलने के लिए हम जिन रंगों का इस्तेमाल करते हैं उनमें केमिकल मिला होता है। इस तरह के रंग अगर हमारी स्किन पर लग जाए तो काफी नुकसान होता है। इसके लिए जरूरी है कि आपको फूलों से रंग बनाकर होली खेलना चाहिए।

रंगों को हटाने में होने वाली गलती 

होली खेलने के बाद त्वचा का ध्यान खास तरीके से रखना होता है। लेकिन होली में लगे हुए रंगों को हटाना बिल्कुल आसान नहीं होता ऐसे में आप कुछ गलतियों को करने से बचें। रंगों को हटाने के लिए महिलाएं रगड़ने के कई तरीके इस्तेमाल करती हैं ऐसे स्किन स्क्रैच हो सकती है। कलर्स को रगड़ने के तरीके से हटाना आपकी त्वचा को ड्राई बना सकता है। ऐसा करने से आपकी स्किन का निखार भी छिन जाता है।

सही फेस वॉश ना चुनना

होली खेलने के बाद कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग किसी भी साबुन से चेहरा धो लेते हैं। साबुन रंगों के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है इस तरह से आपका निखार खो जाएगा। आपको साबुन की जगह पर फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके चेहरे को सूट करता है। होली के रंग को छुड़ाने के लिए जल्दबाजी में अक्सर कई लोग दूसरों का टावर इस्तेमाल करने लगते हैं यह भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 

इन बातों को भी रखें ध्यान

  • होली खेलने से पहले बालों और त्वचा पर नारियल का तेल लगा लीजिए। ऐसा करने से होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने में आसानी होगी। 
  • होली खेलने के बाद एलोवेरा या फिर दूसरी चीजों से बने होममेड मास्क का इस्तेमाल करें। रंगों से त्वचा ड्राई हो गई है तो यह उन्हें मॉइश्चराइजर करता है।
  • होली खेलने के बाद अगर आपको रंगों से रिएक्शन हो गया है तो आपको शहद और दालचीनी रिएक्शन वाली जगह पर लगाना चाहिए।
  • होली के बाद स्किन केयर में आपको टोनर शामिल कर लेना चाहिए। आपको चावल और खीरे से बना टोनर चेहरे पर स्प्रे करना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵