नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली के दिन जमकर होली खेली जाती है, नहीं तो इसके बिना सेलिब्रेशन अधूरा माना जाता है। अगर आपको भी दिल खोलकर होली खेली है तो सबसे पहले आपको हेयर केयर पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि होली के केमिकल वाले रंगों से आपके बाल खराब हो सकते हैं। रंगों के नुकसान से बालों को बचाने के लिए आपको बताए गए तरीके फॉलो करने चाहिए। इसके बाद आप कितना भी होली खेले केमिकल वाले रंगों का असर बिल्कुल भी नहीं होगा।
कैप पहनें
होली वाले दिन आपको अपने बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। होली पार्टी के दिन आपको अपने सिर पर कैप पहन लेना चाहिए। इस तरह से केमिकल वाले रंगों से बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके अलावा आपको होली वाले दिन स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
तेल जरूर लगाएं
होली के दिन केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए आपको सबसे पहले बालों में अच्छी तरह से तेल लगा लेना चाहिए। इसके लिए आपको तेल में नींबू का रस मिला लेना है और सरसों, बादाम, नारियल या जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें की आपके सिर पर पानी वाले रंग न जाए नहीं तो यह स्कैल्प को डैमेज कर देते हैं।
प्रोटेक्ट लेयर बनाएं
होली पर अपने बालों को केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए प्रोटेक्टिव लेयर बनाना जरूरी है। इसके लिए आपके बालों में कंडीशनर लगाने के बाद सीरम जरूर लगाना चाहिए। इस तरह से होली के रंग सीधे आपके बालों पर असर नहीं डाल पाते हैं। इस तरह से आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की भी बने रहते हैं और रंगों का असर नहीं होता।
होली खेलने के बाद हेयर केयर
होली खेलने के बाद आपको सीधे शैंपू लगाने से बचना चाहिए। इसके लिए आपके बालों को कंडीशनर करना चाहिए अगर तब भी बाल ड्राई लग रहे हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल में केला और दही का पेस्ट बनाकर बालों में लगा लीजिए। इसके बाद 25 मिनट तक रहने दीजिए और बालों को धो लीजिए बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।





