नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत में कॉविड-19 के बाद अब ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रहा है। चीन में लोगों को संक्रमित करने के बाद अब यह भारत में भी पैर पसार रहा है। इस वायरस के कई मामले कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु से सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस से लोग काफी पैनिक हो रहे हैं ऐसे में यह जानना बेहतर होगा कि वायरस के लक्षण क्या हैं, इससे खतरा क्या है और इससे बचाव के तरीकाे क्या हैं।
HMPV वायरस के लक्षण
HMPV वायरस के लक्षण आम वायरल इंफेक्शन की तरह ही हैं। लेकिन यह वायरस इंसान के Respiratory System को इफेक्ट करता है। वायरस में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, घरघराहट, गले में खराश जैसे आम लक्षण नजर आते हैं। जब आप इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो लक्षण भी गंभीर हो जाते हैं। सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
किसे हैं सबसे ज्यादा खतरा
HMPV वायरस सभी व्यक्तियों को अपना शिकार बन रहा है लेकिन बच्चों और बूढ़ों को इससे ज्यादा खतरा है। इसके अलावा न्यू बोर्न बेबी और जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है वह भी प्रभावित हो सकते हैं। जिन लोगों को सांस लेने में समस्या होती है या फिर उनका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो ऐसे व्यक्ति भी इस बीमारी का जल्दी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
कैसे फैलता है यह वायरस
यह वायरस हवा में फैला है जो लोगों को संक्रमित करता है। यह एक तरह का रेस्पिरेट्री डिजीज है। स्वसन के माध्यम से यह दो लोगों के बीच में आसानी से फैल सकता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
वायरस से बचाव के तरीके
– जब आपको खांसी या छींक आती है तो आपको नाक पर टिशू पेपर या रुमाल रख लेना चाहिए।
– समय-समय पर आपको अपने हाथों को साफ करते रहना चाहिए। इसके लिए हैंड सेनीटाइजर और साबुन का इस्तेमाल करें।
– आपको भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति वायरस से संक्रमित होगा तो आप तक भी यह बीमारी आ सकती है।
– अगर आपको वायरस के लक्षण में से कोई भी बीमारी है तो लोगों से मिलना जुलना कम कर दीजिए और इलाज कराएं।
– वायरस के संपर्क से बचने के लिए कमरे में वेंटिलेटर लगाना जरूरी है। इसके अलावा हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है समय-समय पर पानी पीते रहें।





