back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Marriage Tips : शादी से पहले दुल्हन को जरूर जाननी चाहिए ये पांच बातें, शादी के बाद नहीं होगी परेशानी 

शादी हर  लड़की के लिए खास होता है। सात फेरों के बाद जब दुल्हन वह नए घर जाती है तो नए रिश्ते से बंध जाती है। उन्हें शादी से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिसे आज उन्हे कोई दिक्कत ना हो।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: बूढ़े बुजुर्ग सच ही कह गए हैं कि शादी कोई गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं होता है। जब मन चाहा बना लिया और तोड़ दिया।  यह सात जन्मों का बंधन होता है और इसे पूरी शिद्दत से निभाना एक दूसरे का फर्ज होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक महिला के लिए नई जगह और भाषा को बदलना इतना आसान नहीं होता है।  इसलिए विवाह का स्वरूप कोई भी हो भारतीय समाज में विवाह को सदैव महत्वपूर्ण माना गया है । जब किसी महिला की शादी होती है तो उसे कुछ दिन एडजस्ट करने में समय लगता है। इसलिए दुल्हन को शादी से पहले कुछ बातें जानना बहुत जरूरी होती हैं जिससे उसका आगे का दांपत्य जीवन अच्छा गुजरे।

अतीत को भूल जाएं

शादी से पहले दुल्हन को अपना अतीत भूल जाना चाहिए। अतीत का तात्पर्य यहां उसके बॉयफ्रेंड अथवा प्रेमी से है। क्योंकि आप एक नया रिश्ता शुरू करने जा रहे हैं तो किसी भरोसे के साथ ही शुरू कर रहे हैं। ऐसे में आप सामने वाले पार्टनर का भरोसा नहीं तोड़ सकते। अगर ऐसा करते हैं तो रिश्ता खटाई में आ सकता है।

आदतें बदले

शादी होने के बाद आपको अपने ससुराल के नियमों और कानून से चलना होता है।  ऐसे में आपकी जो भी आदतें हैं उन्हें शादी से पहले ही पूरी तरह से बदल लें।  इसके लिए आप अगर धूम्रपान करते हैं तो उसे बदल ले,  अपने कामकाज से लेकर अपने रहन-सहन के तरीकों को भी आप बदल लें, जिससे आपको ससुराल में आसानी हो।

पार्टनर से बात-बात पर शिकायत ना करें

अगर आपकी शादी हो रही है और आप अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर आप बार-बार शिकायत कर रही हैं। तो यह एक गलत तरीका है। आप इसे करने से बचें।  इससे गलत प्रभाव पड़ता है।  और आपका पार्टनर आप पर भरोसा नहीं जाता पाता। 

फोन का कम करें इस्तेमाल 

शादी हो जाने के बाद आपकी लाइफस्टाइल बदल जाती है।  ऐसे में आप ससुराल में अधिक फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए जरूरी है कि आप वह आदत को शादी से पहले ही बदल डालें।  आप शादी से कुछ दिन पहले फोन का इस्तेमाल कम करना बंद कर दें।  इससे आपकी आदत पड़ जाएगी और दिक्कत भी नहीं होगी। नहीं तो आए दिन आपको ससुराल वालों की बात सुननी पड़ेगी।

खर्च कंट्रोल करना

अगर आप शादी से पहले बहुत खर्चीली हैं और पैसे बात-बात पर खर्च करती हैं। मतलब बेफिजूल खर्च करती हैं। तो आप अपनी यह आदत शादी से पहले बदल डालें।  अन्यथा आपको आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  क्योंकि आप शादी के बाद जिस घर में जा रही हैं जरूरी नहीं है कि आप अधिक पैसे खर्च करने को मिले। आपको ससुराल वालों के तौर तरीकों से चलना होगा।  अपने पति के बजट के अनुसार चलना होगा।  आप इस आदत को बदल डालें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

New Year Decoration: न्यू ईयर पार्टी को बनाएं खास, घर पर अपनाएं ये आसान और स्टाइलिश डेकोरेशन टिप्स

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस खास मौके को लेकर हर किसी में खासा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...