शादी की बाद लड़कियों 5 बातों का रखना चाहिए ध्यान, बनी रहेगी गृहस्ती

शादी जीवन का एक नया अध्याय होता है । क्योंकि उस समय आप ऐसे अनुभव ले रहे होते हैं।  जो शायद ही कभी आपके जीवन में ना आया हो।  लड़कियों शादी के कुछ  ऐसी गलतियां करने से बचना चाहिए।
post wedding tips
post wedding tipsweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: शादी को जिंदगी का एक नया अध्याय कहा जाता है।  क्योंकि इसके बाद लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं।  खासतौर पर  लड़कों से ज्यादा लड़कियों को तरह-तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है।  और उनका सामना भी करना पड़ता है।  यह बदलाव कभी-कभी इतनी चैलेंजिंग हो जाते हैं कि दोनों पार्टनर संभाल नहीं पाते।  वैसे एक लड़की  अपना घर छोड़कर वह एक नए परिवार के बीच जाती है।  जहां उन्हें  नए लोग और नई जिम्मेदारियां मिलती है।  तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद भी कई लड़कियां ऐसी छोटी-मोटी गलतियां कर देती है। जिनका अगर ध्यान नहीं दिया गया तो उनके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।  तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी पांच गलतियां हैं। जो शादी के बाद लड़की को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

पुरानी लाइफस्टाइल के साथ रहना

शादी के बाद आपकी लाइफस्टाइल बदलना स्वाभाविक है। फिर चाहे आप वर्किंग हो या नहीं।  लेकिन शादी के बाद आपको अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना ही होगा।  ऐसा नहीं करने पर क्लेश जरूर होते हैं। उदाहरण के लिए अगर शादी से पहले आप हर दिन शाम को ऑफिस के बाद  घर से घूमने जाते हैं तो शादी के बाद भी करते रहने से आपके पति और ससुराल वालों में इसका असर दिख सकता है।  इसलिए आपको आपके साथी को मिलकर एक दूसरे का साथ चलना होगा और अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। 

हर बात को मायके में बताना

अक्सर लड़कियां यह भूल जाती है कि शादी के बाद मायका नहीं ससुराल ही उनका असली घर बन चुका है। ऐसे में वहां से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को मायके में शेयर करना अच्छी बात नहीं है।  यह ना सिर्फ आपके सास ससुर बल्कि आपके पति के रिश्ते पर भी असर डाल सकता है।  आपको एक सीमा खींचनी होगी कितनी बात अपने मायके में बतानी है कितनी नहीं। कोशिश करें कि ससुराल की बुराई कभी मायके में ना बताएं। 

प्यार जताने से दूर भागना

हर पति अपनी पत्नी से फिजिकल अफेक्शन भी चाहता है। अगर आप लगातार उनसे दूर भाग रही हैं तो उन्हें या बुरा लग सकता है । अपने पति को कंट्रोल करने के लिए कभी भी इंटिमेसी को हथियार ना बनाएं।  आपके रिश्ते से प्यार और रोमांस आपके रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है। 

पति भी किसी का बेटा है

माना कि जिस लड़के से आपकी शादी हुई है।  वह आपका पति है और आप अपना सब कुछ छोड़कर ससुराल आई है लेकिन यह ना भूले कि वह लड़का किसी का बेटा भी है। उसकी भी अपनी कुछ जिम्मेदारियां है।  वह सब कुछ सिर्फ आपके लिए नहीं करेगा। यह उम्मीद करना ही गलत है। जिन पेरेंट्स से ने उन्हें जन्म दिया है। उनके लिए भी उसको करने का पूरा हक है।  आप उसमें रोक-टोक ना करें। ऐसा करने पर आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। 

हर बात इशारे में ना करें

कोई भी जरूरी बात अगर आप अपने पति को कहना चाहते हैं तो आसान और साफ भाषा में कह दें।  उसके लिए आप संकेत या इशारे करके उन्हें ना समझाएं । क्योंकि कई बार चीज समझ नहीं आती है और पति भड़कने लगते है।  साथ ही  अगर आप परिवार के बीच भी पति से इशारे  से बात कर रहे हैं।  तो यह बिल्कुल गलत है।  इससे गलत प्रभाव पड़ता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in