औरतों को चाहिए होती है पुरुषों से ज्यादा नींद, ये है बड़ी वजह

आमतौर पर डॉक्टर कहते हैं कि 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है। लेकिन कई डॉक्टरों का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले लगभग 20 मिनट ज्यादा नींद की ज़रूरत होती है।
Health Tips
Health Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जितना ज़रूरी समय पर उठना, खाना, खेलना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है पर्याप्त नींद लेना। उम्र और दिनचर्या के साथ-साथ नींद की ज़रूरत भी बदलती है। छोटे बच्चों को ज्यादा नींद की ज़रूरत होती है, वहीं बड़े लोगों के लिए डॉक्टर कम से कम 7 से 8 घंटे सोने का सुझाव देते हैं। नींद का पूरा होना मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर के सही संचालन के लिए भी ज़रूरी है।

19-60 उम्र के लोगों को कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरुरी है। जबकि 13-18 उम्र के लोगों को 8 से 10 घंटे नींद लेना चाहिए। 6-12 उम्र के बच्चों को 9 से 12 घंटे नींद लेना जरुरी है। कम उम्र में ज्यादा नींद की जरुरत पड़ती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन वर्षों में बॉडी डेवलप होने लगती है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को लगभग 11 मिनट अधिक नींद की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महिलाओं का ब्रेन पुरुषों की तुलना में ज्यादा हार्ड वर्क करता है, जिसके रिकवरी के लिए इन्हें रात में ज्यादा नींद की जरूरत होती है।

महिलाओं का ज्यादा बिजी रहता है शेड्यूल

पुरुषों की तुलना में महिलाओं का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है। वे जल्दी उठते हैं, बच्चों की देखभाल करना शुरु करते हैं। घर के काम निपटाते हैं, इसलिए इसमें हैरान ना हो उनको अधिक आराम चाहिए।

दिन भर की थकान के लिए आराम जरुरी

दिन भर मल्टी-टास्किंग करना बहुत थकन वाला रहता है और इसके लिए बहुत अधिक मानसिक ऊर्जा चाहिए। नींद की कमी आपके शरीर और दिमाग पर हानिकारक असर डालती है।

महिलाओं में होते हैं हार्मोनल बदलाव

महिलाओं में पीरियड्स, गर्भावस्था और मेनोपॉज की वजह से हार्मोन में बदलाव होता है। जो पुरुषों के मुकाबले में कई गुना अधिक होता है। शारीरिक परेशानी और दर्द एक वजह है जिससे महिलाओं को ज्यादा सोना चाहिए। इसके अलावा, महिलाए चिंता और अवसाद जैसी स्थितियों से प्रभावित रहती हैं।

महिलाओं को वजन घटाने में लगता है ज्यादा समय

पुरुषों को वजन कम करने में समय नहीं लगता है, जितना महिलाओं को लग जाता है। वहीं, मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के नींद से वंचित होने की संभावना काफी होती है। इसलिए अनिद्रा और अधिक वजन एक-दूसरे से रिलेटेड रहते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in