ये 5 न्यूट्रिशन टिप्स अपना लिए तो रहेंगी एकदम स्वस्थ, नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर

सबके खान-पान और न्यूट्रिशन का ध्यान रखने वाली महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को इग्नोर करती हैं।
Health Tips
Health Tips Women

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| घर के बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबके खान-पान का ध्यान रखने वाली महिलाएं अक्सर अपने न्यूट्रिशन की ज़रूरतों को इग्नोर कर देती हैं। न खाने के समय पर ध्यान देती हैं और न ही सही पोषण पर। लेकिन कुछ छोटी-छोटी टिप्स हैं जिनका पालन करके वो अपने शरीर को पूरा न्यूट्रिशन दे सकती हैं, चलिए जानते हैं कि वो टिप्स क्या हैं।

विटामिन डी है जरुरी

एक महिला के लिए विटामिन डी काफी जरुरी है। यह मेटाबाॅलिज्म मेंटेन करने में मदद करता है। विटामिन डी पाने का आसान तरीका है कि आप धूप में टहलने जाते रहे। इसे अपने आहार में शामिल करने का दूसरा तरीका दूध या अंडा होता है। इसके साथ आप संतरे और जूस को शामिल कर सकते हैं।

पानी की बोतल को रखें तैयार

पानी न्यूट्रिशन का अहम हिस्सा है। फिट रहना है तो आपको हाइड्रेशन की जरुरत होती है।आपको प्रतिदिन 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। लेकिन महिलाएं इसको पूरा नहीं कर पाती। इसलिए काम करने के दौरान पानी की बोतल रखें और ध्यान रखें कि अंत तक इसको पूरा खत्म करें। इसको और स्वादिष्ट बनाना है तो आप फ्रूट इन्फ्यूसर मिला लें।

हाई प्रोटीन की होती है जरुरत

संतुलित आहार रखना है तो प्रोटीन और कार्ब्स के अनुपात का ध्यान देना अहम है। यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपने प्रोटीन की मात्रा को हाई रख सकते हैं। खाने की एक प्लेट को ध्यान से देखें और प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।

प्रतिदिन एक्सरसाइज करें

रोजाना कुछ देर तक एक्सरसाइज की आदत डालें। जिससे आप फिट रहती हैं। अधिकतर महिलाओं को लगता है कि इसमें ज्यादा समय लगता है। अगर आप 20 मिनट का कार्डियो कर रही हैं तो ये काफी बेहतर है।

नमक/रिफाइंड चीनी खाने से बचे

बहुत अधिक नमक हाई ब्‍लड प्रेशर बढ़ाता है। इसलिए अपने भोजन में नमक का सेवन कम करना चाहिए। रिफाइंड चीनी कई मिठाइयों में रहती है। हालांकि, नारियल चीनी, गुड़ और शहद जैसे स्वस्थ विकल्पों का स्वाद ले सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in