लंबे समय तक महिलाओं को दिखना है फिट और यंग, इन चीजों को खाने से मिलेगा फायदा

लंबे समय तक महिलाओं को फिट दिखना है तो कुछ चीजों को फाॅलो कर वे और सेहतमंद हो सकती है। इससे उनका जीवन भी बेहतर होगा।
Health Tips
Health Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग वूमन के कंधों पर काफी जिम्मेदारी होती है। उनके ऊपर घर, आफिसे के अलावा खुद के काफी काम रहते हैं। इसकी वजह से वे सेहत का ध्यान नहीं रख पाती है। इसके चलते उनको आगे चलकर कई दिक्कत का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना अहम है।

महिलाओं को सेहतमंद रहना है तो हेल्दी फूड का सेवन करना लाभदायक होता है। यहाँ पर हम आपको पांच फूड के बारे में बताने वाले हैं। जिससे आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहेंगे।

महिलाओं के ये दही है लाभदायक

महिलाओं की सेहत के लिए दही काफी लाभदायक होता है। रिसर्च में पाया गया है कि दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होने लगता है। दही पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। दही खाने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

बेरीज महिलाओं के लिए है बेहतर

महिलाएं खुद की डाइट में स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं। इनमें एंटी-कैंसर वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बेरीज महिलाओं को ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से बचाने के लिए लाभदायक होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को दूर करने में ये काफी लाभदायक होती है।

टमाटर में होते हैं पोषक तत्व

टमाटर में लाइकोपीन नाम के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से आसानी बचा लेगा। इसके अलावा टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद रहते हैं। जो हार्ट संबंधी बीमारियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है। टमाटर स्किन को हेल्दी रखने और एजिंग को रोकने में भी सहायक होता है।

महिलाओं के लिए दूध होता है सेहतमंद

महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी साफ तौर पर झलकती है। दूध में विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन डी कैल्शियम को शरीर तक पहुंचाने और हड्डियों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में महिलाएं लो फैट मिल्क को डाइट में शामिल कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए सोयाबीन है बेहतर विकल्प

महिलाओं को अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी से भरपूर सोयाबी को शामिल करने से लाभ मिलता है। इसके लिए आप सोया के बने प्रोडक्ट जैसे सोया मिल्क और टोफू भी डाइट में शामिल कर लाभ ले सकते हैं

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in