नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बालों से ही महिलाओं की खूबसूरती होती है। आजकल हेयर स्मूदनिंग का ट्रेंड खूब चल रहा है। शादी हो या फिर कॉलेज गर्ल्स अपना हेयर फ्लॉन्ट करना हर किसी को बहुत पसंद होता है। अगर आपके बाल भी बेजान नजर आ रहे हैं और अपने स्मूदनिंग कराया है तो बिगड़ने के बाद दोबारा आप कितने समय बाद स्मूदनिंग करा सकते हैं इसके बारे में जान लीजिए। स्मूदनिंग कराने के बाद बालों की ग्रोथ, टेक्सचर और इसकी देखभाल की खास जरूरत होती है।
क्या है सही समय
बालों की स्मूदनिंग कराने के लिए अंतर नजर आना बहुत जरूरी होता है। अगर पहले के मुताबिक बालों के टेक्सचर में कोई फर्क नजर आ रहा है तो दोबारा स्मूदनिंग कराई जा सकती है। कई बार ऐसा होता है कि नेचुरल बालों की जड़ धीरे-धीरे बढ़ने लग जाती है। अगर ऐसा नजर आ रहा है तो आपको स्मूदनिंग दोबारा कर लेना चाहिए। इसके अलावा अगर बाल रूखे, फ्रिजी नजर आ रहे हैं तो भी स्मूदनिंग कराया जा सकता है। अगर आप पहली बार स्मूदनिंग कर रही है तो यह बेहतर तरीके से 5 से 6 महीने तक ही चलता है। वहीं, 4 महीने के बाद टच अप कराया जा सकता है।
बार-बार स्मूदनिंग के नुकसान
अगर आप बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट ले रही हैं तो इस तरह से बाल कमजोर हो जाते हैं। बार-बार स्मूदनिंग करने से हेयर जल की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। इसके अलावा केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से हमारे बाल नेचुरल ग्लो को देते हैं।
स्मूदनिंग के बाद देखभाल कैसे करें
स्मूदनिंग कराने के बाद आपको बालों में सल्फेट फ्री शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए इस तरह से बालों में नमी बनी रहती है। रोजाना आपको बाल धोने से बचना चाहिए हफ्ते में दो से तीन बार ही बालों को धोना चाहिए। इसके अलावा बालों को गहराई से पोषण देने के लिए ऑयल मसाज करना बहुत जरूरी है।
कैसे करें देखभाल
स्मूदनिंग करने के बाद आपको अपने बालों को हेल्दी रखने की कोशिश करनी चाहिए। कभी भी दोबारा स्मूदनिंग कराने से पहले ध्यान रखें कि समय में 5 से 6 महीने का अंतर होना चाहिए। आपको स्मूदनिंग कराने के बाद दूसरे तरह का केमिकल ट्रीटमेंट लेने से बचना चाहिए इस तरह से बालों की चमक को जाती है।




