नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल बालों से जुड़ी समस्या बहुत ज्यादा हो रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि महिलाओं को यह नहीं पता होता की हेयर केयर किस तरह से करना है। महिलाओं को बिल्कुल नहीं पता है कि रात में बाल खोलकर सोना चाहिए या बांधकर। अगर इस चीज को लेकर कंफ्यूज है तो आपको सही जवाब के बारे में जान लेना चाहिए और बालों की देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए।
बाल खोलकर सोने के फायदे
जब रात को आप अपने बाल खोलकर सोती हैं तो स्कैल्प में हवा लगती है और बालों को आराम मिलता है। बालों की जड़ों को भी आराम मिलता है जिससे कि आपको अच्छी नींद आती है। बाल को खोलकर सोने से खिंचाव नहीं होता है। इस वजह से बाल टूटते भी नहीं है।
बाल बांधकर सोने के नुकसान
अगर रात में बाल बांधकर सो रही है तो सुबह सुलझाने में आसानी होती है। लेकिन अगर ज्यादा टाइट बालों को बांधा जाए तो बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है। बालों को टाइट बांधने की वजह से स्कैल्प पर असर पड़ता है जिसकी वजह से बाल टूटने लग जाते हैं। इसलिए ज्यादा टाइट बाल नहीं बांधना चाहिए।
क्या है ज्यादा फायदेमंद
अगर आप अपने बालों की समस्या से परेशान है तो आपको बालों में हल्की ढीली चोटी बांधकर सोना चाहिए। इस तरह से बालों को नुकसान नहीं होता है। बालों के झड़ने की प्रॉब्लम भी नहीं होती है और ना ही यह टूटते हैं। हल्की ढीली चोटी बांधने से स्कैल्प को भी अच्छी तरह से हवा मिल जाती है और आरामदायक नींद भी आती है।
हेयर ऑयल
रात के समय सोने से पहले आपको बालों में हल्की चंपी करके सोना चाहिए। इस तरह से जब बालों में तेल जाता है तो उनके ग्रंथ बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपको कई तरह के हेयर प्रॉब्लम्स है तो इससे भी छुटकारा मिल जाता है।





