नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल की बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल की वजह से हेयर ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। अगर आप अपने बालों को लंबे घने और सिल्की बनाना चाहती है तो इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बालों की परफेक्ट ग्रोथ के लिए आपको कड़ी पत्ते का इस्तेमाल करना है। करी पत्ते के साथ आपको सरसों का तेल, गुड़हल के फूल और प्याज का इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ आसानी से बढ़ जाएगी।
कड़ी पत्तों में मिलाएं ये चीजें
बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए आपको कड़ी पत्ते का तेल बनाना होगा। इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन गर्म करना है और इसमें सरसों का तेल गर्म कर लेना है। अब आपको कड़ी पत्ते बारीक कटे हुए प्याज और गुड़हल के फूल मिक्स कर देना है कुछ देर बाद गैस को कम कर दीजिए। अब आप देखेंगी कि तेल का रंग बदल चुका है ठंडा होने के बाद इसे एक बोतल में स्टोर करके रख लीजिए।
कड़ी पत्ता और गुड़हल का फूल
कड़ी पत्ता और गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते हैं। इस तेल में मौजूद प्याज स्कैल्प में पोर्स को ओपन कर देता है। इस तरह से बालों को अंदर तक पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ बढ़ती है।
दो मुहें बाल
कड़ी पत्ते और गुड़हल का तेल इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों और सफेद बाल की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा डेंड्रफ की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है। कई बार ऐसा होता है की उम्र कम होने के बावजूद भी बाल सफेद हो जाते हैं तो इसके लिए यह बहुत अच्छा इलाज है।





