नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पुरुष हो या फिर महिला हर किसी को लंबे, घने और काले बाल पसंद होते हैं, लेकिन कई बार बदलते मौसम की वजह से हेयर प्रॉब्लम्स होने लग जाती है। हेयर फॉल की समस्या ज्यादातर महिलाओं से सुनने को मिलती है। मानसून सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में आपको एक्स्ट्रा हेयर केयर की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में बाल चिपचिपे और उमस की वजह से जल्दी गंदे हो जाते हैं। इस वजह से हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है।ऐसे में आपको अपने बालों को साफ सुथरा रखना चाहिए।
मानसून में बाल झड़ने की समस्या
बारिश के मौसम में बाल भीगते रहते है इस वजह से बालों के टूटने की समस्या भी बनी रहती है। झड़ते बालों को रोकने के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेती है जिनका कोई खास असर नहीं होता। आप हेयर फॉल को रोकने के लिए घर पर ही हेयर मास्क बना सकती हैं और बालों को झड़ने से रोक सकती हैं।
अंडे का हेयर मास्क
बारिश के मौसम में अगर आपके बाल भी ज्यादा झड़ने लग जाते हैं तो आपको अंडे का हेयर मास्क अप्लाई करना चाहिए। यह आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या भी खत्म हो जाती है। अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए थोड़े से दूध में एक अंडा डालना है। इसके बाद थोड़ा सा नारियल का तेल डालें। अब इसे बालों की जड़ से लेकर छोर तक हेयर मास्क की तरह अप्लाई करें।
नीम हेयर मास्क
नीम एक ऐसा नेचुरल तरीका है जो फंगल इंफेक्शन से बचाता है इसलिए आपको झड़ते बालों के लिए नीम हेयर मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क बनाने के लिए नीम के पत्तों को पीसकर इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लीजिए। नीम हेयर मास्क को अप्लाई करने के लिए बालों के जड़ से लेकर छोर तक अच्छी तरह से अप्लाई करें। इस तरह से आपके बाल मजबूत बनेंगे।
दही हेयर मास्क
दही एक ऐसी चीज है जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। आप दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इसे बालों की जड़ों से छोर तक अप्लाई कीजिए इसके बाद आपके बाल शाइनी और मजबूत बन जाएंगे।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/





