नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी की वजह से मेंटल हेल्थ ही नहीं बल्कि पर्सनैलिटी भी खराब होती जा रही है। अगर आप एक वर्किंग वुमन है और आपको स्किन केयर के लिए टाइम नहीं मिलता है तो कुछ खास टिप्स को फॉलो कर लीजिए। आपको केवल हफ्ते में 1 से 2 बार बेसन और दही का फेस पैक इस्तेमाल करना है। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग बन जाएगा। यह एक घरेलू तरीका है जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। अगर आपको बेसन या दही से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
बेसन और दही का फेस पैक
आपको नहाने से पहले बेसन और दही का फेस पैक चेहरे पर लगा लेना चाहिए। इस फेस पैक से चेहरे का रंग गोरा हो जाता है। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे हैं तो वह भी गायब हो जाते हैं। वैसे तो बेसन और दही का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता यह नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
बेसन और दही का पैक चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले आपको फेस पैक तैयार करना है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिला दीजिए इसका पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इसे आपको अपने चेहरे पर लगाना है फेस पैक लगाने के 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को धो लेना है। इस तरह से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
बेसन और दही लगाने के फायदे
आजकल महिलाएं मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट का कम इस्तेमाल करना चाहती हैं और घरेलू तरीके से स्किन केयर करना चाहती हैं। अगर आपको भी यह नेचुरल तरीका अच्छा लगता है तो इसके अपने कई फायदे हैं। बेसन और दही का फेस पैक नेचुरल क्लीनिंग का काम करता है। दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा से दाग-धब्बों को हटा देता है। बेसन का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर हो जाती है।





